देश दुनिया

खेत में विषखोपड़ा न आए, इसके लिए क्या करें? एक्सपर्ट से जानें आसान बचाव के तरीके

बारिश के मौसम में खेतों में काम करने वाले किसानों को कई तरह के जीव-जंतुओं का सामना करना पड़ता है. इनमें विषखोपड़ा भी शामिल है. खेत में अचानक इसे देखकर घबराने के बजाय कुछ जरूरी सावधानियां बरतनी चाहिए. खासकर इसे पकड़ने, छेड़ने या भगाने के लिए पास जाने से बचना जरूरी है. आइए जानते हैं, वन्यजीव विशेषज्ञ की सलाह के आधार पर खेत में विषखोपड़ा दिखने पर क्या करें और खुद को कैसे सुरक्षित रखें.

खेत में विषखोपड़ा दिखे तो घबराएं नहीं

वन्यजीव एक्सपर्ट के अनुसार, मॉनिटर लिजर्ड आमतौर पर इंसानों से दूर रहना चाहती है. लेकिन अगर उसे घेर लिया जाए या छेड़ा जाए, तो वह काट सकती है और पंजों से चोट पहुंचा सकती है. किसान को अचानक सामने आने पर शांत रहना चाहिए, धीरे-धीरे दूरी बनानी चाहिए और उसे भागने का रास्ता देना चाहिए. खुद पकड़ने या लाठी से मारने की कोशिश न करें.

विषखोपड़ा को भगाने का क्या तरीका है?

अगर आप खेत में काम कर रहे हैं तो विषखोपड़ा को भगाने के लिए सूखी घास या गोबर के कंडे (उपले) में आग लगाकर धुआं कर लें. धुएं से विषखोपड़ा डरता है. खुद के बचाव के लिए वह उस जगह को छोड़कर सुरक्षित स्थान ढूंढता है. अगर तब भी विषखोपड़ा ना जाए तो किसी स्थानिय रेस्क्यू टीम या वन विभाग को बुलाएं.

खेत में खुद को कैसे सुरक्षित रखें

खेत में काम करते समय जूते या मजबूत जूते पहनें और झाड़ियों, पत्थरों या लकड़ियों के ढेर के पास सावधानी बरतें. अगर विषखोपड़ा दिखाई दे, तो उसके रास्ते में खड़े न हों. बच्चों और दूसरे मजदूरों को भी दूर रखें. जरूरत पड़ने पर वन विभााग या प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम से मदद लें.

खेत में क्या रखें जिससे विषखोपड़ा दूर रहे

विषखोपड़ा भगाने के लिए किसी खास घरेलू नुस्खे या तेज गंध वाली चीज को पक्का उपाय नहीं माना जा सकता है. इसके बजाय खेत के आसपास की सफाई पर ध्यान दें. घनी झाड़ियों, लकड़ियों और बेकार सामान के ढेर को हटाएं. चूहों और खाने के बचे हुए टुकड़ों को नियंत्रित करें. क्योंकि भोजन की उपलब्धता वन्यजीवों को आकर्षित कर सकती है. जहरीले रसायनों या जाल का इस्तेमााल न करें.

विषखोपड़ा के काटने पर क्या होता है

भारतीय बंगाल मॉनिटर को आम तौर पर जहरीला नहीं माना जाता है, लेकिन इसके काटने से गहरा घाव, दर्द और संक्रमण का खतरा हो सकता है. काटने पर घाव को साबुन और सााफ बहते पानी से धोएं, खून निकल रहा हो तो साफ कपड़े से दबाव दें और डॉक्टर से तुरंत चिकित्सा सलााह लें. जख्म पर घरेलू नुस्खे आजमाने से बचें.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button