Blog

शिवनाथ में डूबे युवक की तीसरे दिन मिली लाश, मछली पकड़ते समय फिसलकर डूबा था युवक

भिलाई। शिवनाथ नदी में डूबे युवक की लाश एसडीआरएफ की टीम ने तीसरे दिन बरामद किया है। लगातार तीन दिनों तक सर्च ऑपरेशन चलाने के बाद मंगलवार को टीम ने सफलता पाई। मृतक की पहचान पवन कुमार ठाकुर पिता अनिल कुमार ठाकुर के रूप में हुई है। वह घासीदास नगर वार्ड नंबर 23, जामुल का रहने वाला था। घटना के बाद से परिवार के लोग युवक के मिलने का इंतजार कर रहे थे। तीसरे दिन शव मिलने के बाद एसडीआरएफ ने उसे पानी से बाहर निकाला और आगे की कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस व परिजनों को सौंप दिया।

मिली जानकारी के अनुसार जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र के भटगांव में 20 सितंबर को मछली पकड़ने के दौरान पवन कुमार फिसलकर गहरे पानी में चला गया। सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ दुर्ग की टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाशी अभियान शुरू किया। पहले दिन देर शाम तक तलाशी जारी रही लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद सोमवार को भी सर्च ऑपरेशन चलाया गया फिर भी सफलता नहीं मिली। मंगलवार को सुबह फिर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और तलाश शुरू की।  मंगलवार को ग्राम डांडेसरा के पास युवक का शव बरामद किया गया। टीम ने शव को सुरक्षित तरीके से पानी से बाहर निकाला और पुलिस को सौंप दिया गया।

The post शिवनाथ में डूबे युवक की तीसरे दिन मिली लाश, मछली पकड़ते समय फिसलकर डूबा था युवक appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button