छत्तीसगढ़

थाना चिल्फी पुलिस एवं डायल-112 की तत्परता एवं संवेदनशील पहल से महिला को सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द किया गया।*

*थाना चिल्फी पुलिस एवं डायल-112 की तत्परता एवं संवेदनशील पहल से महिला को सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द किया गया।*

रात्रि लगभग 11:00 बजे डायल-112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला हाईवे पर वाहनों को हाथ देकर रोकने का प्रयास कर रही है, रात्रि का समय होने से किसी गंभीर दुर्घटना होने की पूर्ण संभावना दिख रही है। सूचना मिलते ही डायल-112 एवं थाना चिल्फी की पेट्रोलिंग टीम महिला स्टाफ के साथ तत्काल मौके के लिए रवाना हुई तथा आसपास के क्षेत्र में महिला की तलाश की गई।

पुलिस टीम द्वारा तत्परता एवं संवेदनशीलता के साथ तलाश करने पर महिला आर.टी.ओ. कार्यालय चिल्फी से कुछ दूरी आगे हाईवे पर सुरक्षित मिली। महिला से बार बार पूछाने पर अपना निवास क्षेत्र ग्राम बहनखोदरा बताया गया। पुलिस टीम द्वारा महिला की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उसे सुरक्षित उसके घर का पता तलाश कर पहुँचाया गया तथा परिजनों के सुपुर्द किया गया।

परिजनों द्वारा महिला के मानसिक रूप से परेशान होने की जानकारी दी गई। पुलिस की त्वरित कार्रवाई, सजगता एवं मानवीय संवेदनशीलता से महिला को रात्रि के समय सुरक्षित उसके परिवार तक पहुँचाया गया।

पुलिस टीम के द्वारा निश्चित ही एक आकस्मिक घटना/दुर्घटना होने से महिला की जान बचाई गई।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button