देश दुनिया

बस्तर- रायपुर रेल सेवा: रावघाट- जगदलपुर रेललाइन का स्थल निरीक्षण, अक्टूबर में भूमिपूजन की तैयारियां शुरू

जगदलपुर। बस्तर को रायपुर से जोड़ने वाली रावघाट-जगदलपुर रेललाइन, किरंदुल-कोत्तावालसा रेललाइन (केके) में जगदलपुर स्टेशन केे मध्य से पूर्व दिशा में 620 मीटर दूर लाइन नंबर एक से जुड़ेगी। इसके लिए शुक्रवार को रायपुर रेलमंडल मुख्यालय से पहुंची इंजीनियरों की टीम और निर्माण एजेंसी जेएनएल ठेका कंपनी बिलासपुर के टीम ने स्थल का संयुक्त निरीक्षण किया। अगले माह जगदलपुर-रावघाट रेललाइन के लिए भूमिपूजन प्रस्तावित है जो इसी स्थल पर किया जा सकता है।तीन दिन केे दौरे पर पहुंची रेलवे की टीम ने जगदलपुर से कुड़कानार के बीच रेललाइन के प्रस्तावित मार्ग का निरीक्षण किया। विदित हो कि जगदलपुर से कुड़कानार के बीच 12 किलोमीटर में पुल-पुलिया, मिट्टी कार्य, पल्ली एवं कुड़कानार में स्टेशन निर्माण आदि का काम बरसात बाद शुरू हो जाएगा। इसके लिए निविदाएं पहले की जारी की जा चुकी हैं। साथ ही आधा दर्जन अन्य कार्योे सिंग्नल, ओएचई आदि के लिए भी निविदाएं जारी की जा चुकी हैं।

जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया जारी

140 किलोमीटर लंबी इस रेललाइन के लिए आवश्यक 818 हेक्टेयर जमीन में से 249 हेक्टेयर का जमीन अधिग्रहित की जा चुकी है। शेष जमीन के अधिग्रहण सहित अन्य आवश्यक स्वीकृतियां प्राप्त करने आदि कार्य भी जारी है। परियोजना को 2030-2031 तक पूरा करने का लक्ष्य लेकर रेलवे द्वारा काम किया जा रहा है। केंद्रीय बजट 2026-2027 में संपूर्ण अनुमानित लागत राशि 3513.11 करोड़ रुपये का प्रविधान किया गया है।

सीएम साय ने पीएम मोदी से किया है भूमिपूजन का अनुरोध

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पिछले दिनों दिल्ली जाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलकर बस्तर केे विकास की परियोजनाओं जिनमें यह रेललाइन भी शामिल है के लिए भूमिपूजन करने का अनुरोध कर चुके हैं। नईदुनिया लगातार बस्तर मांगे रायपुर से रेल समाचारीय अभियान चला रहा है।समय-समय पर रेललाइन परियोजना को लेकर चल रही गतिविधियां व कार्य में देरी सहित सभी विषयाें को उठाया जा रहा है ताकि परियोजना के कार्य में तेजी लाने रेलवे और संबंधित अन्य एजेंसियां सक्रिय होकर कार्य निष्पादन में लगी रहें।

 

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button