छत्तीसगढ़

अवैध शराब के कारोबार पर लोहारा पुलिस ने कसा शिकंजा।

*

*अवैध शराब के कारोबार पर लोहारा पुलिस ने कसा शिकंजा।*

*कार की डिक्की में अवैध शराब छिपाकर परिवहन कर रहा 01आरोपी गिरफ्तार।*

*35 पाव अंग्रेजी शराब एवं परिवहन में इस्तेमाल स्वीप्ट कार सहित कुल 3,04,200/ रुपये को मशरूका पुलिस ने किया जब्त।*

कबीरधाम पुलिस द्वारा अवैध शराब, जुआ एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना सहसपुर लोहारा पुलिस ने अवैध रूप से शराब का परिवहन कर बिक्री करने की नीयत से ले जा रहे एक आरोपी को घेराबंदी कर रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

कबीरधाम जिला के पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र यादव (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल के मार्गदर्शन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती अपूर्वा क्षत्रिय के दिशा-निर्देशन में थाना प्रभारी सहसपुर लोहारा निरीक्षक मनीष मिश्रा के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।

इसी तारतम्य में मुखबिर की सूचना पर की गई घेराबंदी दिनांक- 08.09.2026 को थाना सहसपुर लोहारा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति सफेद रंग की स्वीप्ट कार की डिक्की में बोरी के अंदर अंग्रेजी शराब रखकर अवैध रूप से परिवहन कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा बांधाटोला तिराहा के पास घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका गया।

वाहन की तलाशी लेने पर डिक्की में रखी सफेद रंग की बोरी से JAMMU कंपनी की 35 पाव अंग्रेजी शराब, प्रत्येक पाव में 180 एमएल, कुल 6.300 बल्क लीटर, जिसकी अनुमानित कीमत 4,200/ है, बरामद की गई।

इसके साथ ही शराब परिवहन में प्रयुक्त सफेद रंग की स्वीप्ट कार क्रमांक- CG-09 JV-0826, जिसकी अनुमानित कीमत 3,00,000/ रुपये है, को भी पुलिस ने गवाहों के समक्ष जब्त किया है। इस प्रकार कुल 3,04,200/ रुपये का मशरूका जब्त किया गया।

*आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में किया गया पेश* पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम छोटेलाल साहू, पिता ज्ञान सिंह साहू, उम्र 43 वर्ष, निवासी कोयलारी, थाना सिंघपुरी जंगल बताया।

आरोपी का कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत पाए जाने पर थाना सहसपुर लोहारा में अपराध क्रमांक 131/2026 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर रिमांड पर भेजा गया।

उक्त कार्रवाई में निरीक्षक मनीष मिश्रा, प्रशिक्षु उप निरीक्षक विजय कुमार वर्मा, अभिमन्यु साहू, सउनि बलदाऊ भट्ट, प्रधान आरक्षक शमशेर अली, आरक्षक राजू सोनवानी एवं सैनिक भंवर सिंह का विशेष योगदान रहा।

लोहारा पुलिस द्वारा अवैध शराब, जुआ एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button