अभिताभ नामदेव के ऊपर सोशल मीडिया पर लगाए आरोप झूठा निकला _समिति
कबीरधाम नामदेव समाज कल्याण समिति ने श्री चंद्रा नामदेव श्री बसंत नामदेव को पद से किया मुक्त
कबीरधाम नामदेव समाज कल्याण समिति, कबीरधाम की प्रबंध कारिणी /समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में श्री चंद्रा नामदेव, कार्यकारी अध्यक्ष/जिला-उपाध्यक्ष को पूर्व में जारी कारण बताओ नोटिस के माध्यम से जिलाध्यक्ष श्री अभिताभ नामदेव और पदाधिकारियों के ऊपर सोशल मीडिया में आरोप लगाया था जिसका सबूत मांगा गया था , नोटिस का जवाब तक सही से नहीं दे पाए जिसके चलते समिति ने पुनः दूसरा पूरक एवं अंतिम कारण बताओ नोटिस पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया।
समिति द्वारा दिनांक 06-08-2026 को कारण बताओ नोटिस दोनों को दिया गया था।जिसमें बसंत नामदेव ने सिरे से ही नोटिस को नकार दिया और कार्यकारी अध्यक्ष अपने भाई चंद्रा चन्द्र कुमार को मानते हुए उनके द्वारा ही बुलाए जाने पर बैठक में आने की बात का जवाब दिया। दिनांक 20-08-2026 को पूरक एवं अंतिम कारण बताओ नोटिस जारी कर श्री चंद्रा नामदेव को अपना पक्ष रखने हेतु 10 दिवस का अंतिम अवसर प्रदान किया गया था।
पूरक एवं अंतिम कारण बताओ नोटिस.
पूरक एवं अंतिम कारण बताओ नोटिस
निर्धारित समयावधि समाप्त होने के पश्चात भी समिति को कोई लिखित स्पष्टीकरण/उत्तर प्राप्त नहीं हुआ। अंतिम नोटिस में निर्धारित अवधि में उत्तर प्राप्त नहीं होने की स्थिति में उपलब्ध अभिलेखों एवं साक्ष्यों के आधार पर समिति की नियमावली के अनुसार आवश्यक अनुशासनात्मक कार्रवाई किए जाने का उल्लेख किया गया था।
पूरक एवं अंतिम कारण बताओ नोटिस.
बैठक में उपलब्ध अभिलेखों एवं प्रकरण से संबंधित तथ्यों पर इनके व्यवहार और कार्य से समाज में विवाद की स्थिति पर विचार करने के उपरांत प्रस्ताव द्वारा प्रबंधकारिणी समिति ने श्री चंद्रा नामदेव श्री बसंत नामदेव को कबीरधाम नामदेव समाज कल्याण समिति के कार्यकारी अध्यक्ष/(जिला-उपाध्यक्ष) / मीडियाप्रभारी के पद से मुक्त/पदच्युत करने का निर्णय पारित किया।
अतः समाज एवं सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि दिनांक 05 सितंबर 26 से श्री चंद्रा नामदेव और बसंत नामदेव उक्त पद पर नहीं हैं तथा समिति की ओर से उक्त पद के नाम पर किसी प्रकार का पत्राचार, प्रतिनिधित्व अथवा आधिकारिक कार्य करने के लिए अधिकृत नहीं होंगे।
समिति ने सभी समाजबंधुओं से सामाजिक एकता, अनुशासन एवं संस्था की गरिमा बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है। बता दे पिछले दिनों श्री अभिताभ नामदेव के ऊपर इन्हीं दोनों सगे भाइयों ने आरोप लगाकर समाज को गुमराह करने का प्रयास किया जिस पर समिति ने इनसे सबूत की मांग की थी
और इन दोनों भाइयों के ऊपर मीटिंग में दादागिरी और लड़ाई करने का भी आरोप है जिसकी शिकायत उच्च अधिकारी तक की जा चुकी है। सामाजिक समिति के भवन निर्माण कार्य में बाधा डालने का भी प्रयास किया गया है और महिला पदाधिकारी तक से इनका विवाद हुआ ऐसे कई गंभीर मामलों के चलते समिति ने मीटिंग कर इनको पद मुक्त का प्रस्ताव पारित किया है।
विगत माह से देखा जा रहा था, कि नामदेव समाज के ही एक अन्य समिति के साथ दोनों भाइयों का घनिष्ठता बढ़ते जा रहा था, तथा नामदेव समाज कल्याण समिति को अस्थिर करने का प्रयास अंदरूनी ताैर पर किया जा रहा था, जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण 26,7,26 केभूमि पूजन कार्य को विवाद पैदा कर इनके द्वाराविकास कार्य रुकवाया गया, तथा कल्याण समिति का आर्थिक नुकसान भी किया गया था।
जारीकर्ता
कबीरधाम नामदेव समाज कल्याण समिति, कबीरधाम (छ.ग.)
कैलाश नामदेव (सचिव) हेमंत नामदेव सहसचिव +919301144433




