देश दुनिया

लेडी श्री राम कॉलेज से पढ़ाई, UPSC परीक्षा में हासिल की 90वीं रैंक, IAS मौरवी तिवारी की Success Story

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2025 में मौरवी तिवारी ने 90वीं रैंक हासिल की थी. दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज की छात्रा मौरवी तिवारी को अपने चौथे प्रयास में ये सफलता मिली थी. मौरवी तिवारी की मां रेनू तिवारी भी आईएएस हैं. ऐसे में मां के मार्गदर्शन की मदद से उन्हें ये एग्जाम क्रैक करने में मदद मिली. मौरवी तिवारी ने 10वीं की पढ़ाई सेंट पाल्स चर्च कॉलेज से की. इसके बाद 11वीं और 12वीं की पढ़ाई दिल्ली पब्लिक स्कूल से की. अपनी 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद  दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज में उन्होंने दाखिला ले लिया और यहां से डिग्री हासिल की. कॉलेज के दौरान ही उन्होंने UPSC एग्जाम दिया. लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली.

साल 2023 से किया UPSC एग्जाम पर फोकस

IAS अफसर बनने के सफर को याद करते हुए मौरवी तिवारी ने एक मीडिया हाऊस को बताया कि, लेडी श्रीराम कॉलेज में पढ़ाई के दौरान ही मैंने एग्जाम दिया था. लेकिन मेरा फोकस अपनी पढ़ाई को पूरा करना था. इसलिए मैंने लंदन जाकर अपनी आगे की पढ़ाई पूरी की. लंदन से भारत आने के बाद उन्होंने संयुक्त राष्ट्र (UNICEF) के साथ काम भी किया. मौरवी तिवारी के अनुसार साल 2023 में उन्होंने पूरे फोकस के साथ UPSC की तैयारी की और और दो साल में इस एग्जाम को क्रैक करके दिखा दिया.

शेयर की सफलता की टिप्स

आगरा की रहने वाली मौरवी तिवारी ने अपने परिवार की मदद और दृढ़ संकल्प की मदद से अपने सपने को पूरा किया है. UPSC एग्जाम की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को टिप्स देते हुए मौरवी तिवारी ने कहा कि मॉक टेस्ट पर फोकस करें. नंबर कम आने पर निराश न हो, लेकिन इसे नजरअंदाज भी न करें. जिस चीज में आपको दिक्कत आ रही है, उससे भागने की जगह, उसे हल करें. सफलता जरूर मिलेगी.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button