छत्तीसगढ़

बेटियों को मिली शिक्षा की रफ्तार, वृक्षों को मिला रक्षा का संकल्प..

बेटियों को मिली शिक्षा की रफ्तार, वृक्षों को मिला रक्षा का संकल्प….

(सावित्रीपुर में निःशुल्क सरस्वती साइकिल वितरण एवं वृक्ष रक्षाबंधन महोत्सव संपन्न)

सांकरा जोंक,शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सावित्रीपुर में निःशुल्क सरस्वती साइकिल वितरण एवं वृक्ष रक्षाबंधन महोत्सव का आयोजन उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक डॉ. संपत अग्रवाल रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य जगमोती भोई ने की।

कार्यक्रम के दौरान पात्र छात्राओं को निःशुल्क सरस्वती साइकिलों का वितरण किया गया। साइकिल प्राप्त कर छात्राओं के चेहरे पर खुशी और उत्साह देखने को मिला। वक्ताओं ने कहा कि साइकिल योजना छात्राओं को विद्यालय तक सुगम आवागमन की सुविधा प्रदान करने के साथ उनकी शिक्षा को निरंतर आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण वृक्ष रक्षाबंधन महोत्सव रहा। मुख्य अतिथि डॉ. संपत अग्रवाल सहित सभी अतिथियों ने विद्यालय परिसर में वृक्षों को राखी बाँधकर उनके संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया। विद्यार्थियों ने भी वृक्षों को राखी बाँधकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। विद्यालय के बच्चों ने मुख्य अतिथि डॉ. संपत अग्रवाल सहित उपस्थित अतिथियों को राखी बाँधकर सम्मान एवं आत्मीयता व्यक्त की।

मुख्य अतिथि विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जिम्मेदारी के महत्व पर प्रकाश डाला तथा छात्राओं को मेहनत और लगन से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

जनपद सदस्य पुरुषोत्तम धृतलहरे ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षा समाज और राष्ट्र के विकास की सबसे मजबूत आधारशिला है। उन्होंने छात्राओं को नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर पढ़ाई करने तथा अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने वृक्षों के संरक्षण को भी प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी बताते हुए विद्यार्थियों से लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं जिला पंचायत सदस्य जगमोती भोई ने छात्राओं को शुभकामनाएँ देते हुए शिक्षा को उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला बताया।

कार्यक्रम में जनपद सदस्य कंवलजीत छाबड़ा, भाजपा मंडल अध्यक्ष सांकरा हलधर साहू, विधायक प्रतिनिधि कैलाश अग्रवाल, सोनू छाबड़ा, भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष सांकरा विजय चौधरी, खेमराज अग्रवाल, एसएमसी अध्यक्ष गोकुलानंद प्रधान, सांकरा सरपंच सतपाल छाबड़ा सहित ग्राम पंचायत सावित्रीपुर के पंच एवं सचिव उपस्थित रहे।

विद्यालय परिवार की ओर से संस्था के प्राचार्य पी. सिदार, एस. एल. पटेल, संकुल समन्वयक पी. एल. चौधरी, महेंद्र तांडी, बी.डी. साहू एवं निर्मल साहू सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सक्रिय सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में समत ग्रामवासियों एवं ग्राम पंचायत सावित्रीपुर का विशेष सहयोग रहा। आयोजन को सफल बनाने में केतब बारिक, ललित मिश्रा एवं प्रदीप बारिक का विशेष योगदान रहा।

कार्यक्रम के अंत में संस्था के प्राचार्य पी. सिदार ने मुख्य अतिथि, अध्यक्ष, सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, ग्राम पंचायत के पदाधिकारियों, अभिभावकों, ग्रामवासियों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया“बेटियों को शिक्षा की रफ्तार और वृक्षों को संरक्षण—सावित्रीपुर ने दिया शिक्षा एवं पर्यावरण रक्षा का संदेश।”

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button