छत्तीसगढ़

रक्षाबंधन पर आमजन को न हो परेशानी, एस.पी. श्री जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देश पर कबीरधाम पुलिस मुस्तैद*

*

*रक्षाबंधन पर आमजन को न हो परेशानी, एस.पी. श्री जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देश पर कबीरधाम पुलिस मुस्तैद*

*भाई-बहन के पवित्र पर्व पर सुरक्षा का भरोसा, कबीरधाम पुलिस ने संभाली कानून-व्यवस्था की कमान*

कबीरधाम जिला में भाई-बहन के पवित्र प्रेम एवं विश्वास के पर्व रक्षाबंधन को जिले में शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए कबीरधाम पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।

पुलिस अधीक्षक कबीरधाम श्री जितेन्द्र कुमार यादव (IPS) के निर्देश पर यह सुनिश्चित किया गया है कि रक्षाबंधन पर्व के दौरान किसी भी जिलेवासी को किसी प्रकार की परेशानी न हो और प्रत्येक नागरिक सुरक्षित एवं सहज वातावरण में अपने परिवार के साथ पर्व मना सके। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल के मार्गदर्शन में जिले के समस्त थाना एवं चौकी क्षेत्रों में आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं महत्वपूर्ण क्षेत्रों में पैदल पेट्रोलिंग, मोबाइल पेट्रोलिंग एवं पुलिस बल की तैनाती के माध्यम से सतत निगरानी रखी जा रही है। आम नागरिकों की सुविधा के साथ यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को आमजन के प्रति संवेदनशील एवं सहयोगात्मक व्यवहार रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं शांति एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखते हुए उनके विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

कबीरधाम पुलिस जिलेवासियों से अपील करती है कि रक्षाबंधन के इस पावन पर्व को प्रेम, भाईचारे, शांति एवं सौहार्द के साथ मनाएं। कबीरधाम, पुलिस एवं यातायात पुलिस टीम का सहयोग करें। किसी भी प्रकार की समस्या अथवा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते उचित कार्यवाही की जा सके।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button