महतारी वंदन योजना से बदली सुखमती पोयाम की जिंदगी’
’महतारी वंदन की 31वीं किस्त से रक्षाबंधन पर राखी और मिठाई खरीदेंगी सुखमती’
अगस्त 2026// छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक संबल और आत्मनिर्भरता का नया आधार बन रही है। योजना के माध्यम से मिलने वाली नियमित आर्थिक सहायता से जिले की ग्रामीण एवं जरूरतमंद महिलाएं अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ परिवार की जिम्मेदारियों में भी सहयोग कर रही हैं। ग्राम कुन्दला निवासी श्रीमती सुखमती पोयाम की है, जिनके लिए महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारा बनने के साथ खुशियों का माध्यम भी बनी है।
महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त के रूप में प्राप्त एक हजार रुपये का उपयोग श्रीमती सुखमती पोयाम इस बार रक्षाबंधन पर्व की तैयारियों में करेंगी। वे इस राशि से अपने भाइयों के लिए राखी और मिठाई खरीदने की तैयारी कर रही हैं। योजना से प्राप्त राशि को लेकर उनके चेहरे पर खुशी और आत्मविश्वास साफ झलकता है। श्रीमती सुखमती पोयाम ने कहा कि रक्षाबंधन से पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा महिलाओं के खाते में एक हजार रुपये की राशि प्रदान की गई है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा,रक्षाबंधन के त्योहार में इस राशि से राखी और मिठाई खरीदूंगी। हमारे बड़े भैया ने हमें राखी का पैसा दिया है। इसके लिए धन्यवाद विष्णु भैया।
उन्होंने बताया कि महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि उनके लिए आर्थिक रूप से काफी उपयोगी है। वे प्राप्त राशि का उपयोग सोच-समझकर परिवार की जरूरतों और खुशियों को पूरा करने में करती हैं। योजना ने उन्हें आर्थिक निर्णयों में आत्मविश्वास दिया है और परिवार की जिम्मेदारियों में भागीदारी निभाने का अवसर भी प्रदान किया है। श्रीमती सुखमती पोयाम का कहना है कि महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। नियमित आर्थिक सहायता से महिलाओं को छोटी-बड़ी जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भरता कम करने में मदद मिल रही है। योजना ग्रामीण एवं जरूरतमंद महिलाओं के लिए आर्थिक संबल के साथ सम्मान और आत्मनिर्भरता की भावना भी मजबूत कर रही है।





