*मिनीमाता चौक के पास सट्टा-पट्टी लिखते आरोपी पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, नगद रकम व सट्टा-पट्टी जब्त।*
कबीरधाम पुलिस द्वारा अवैध जुआ-सट्टा एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना कवर्धा पुलिस ने अवैध रूप से सट्टा-पट्टी लिखते 01 आरोपी को पकड़ा है।
दिनांक 17.08.2026 को थाना सिटी कोतवाली कवर्धा में अपराध क्रमांक 322/2026, धारा 6 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। पुलिस टीम ने मिनीमाता चौक के पास कार्रवाई करते हुए आरोपी सलीम पिता जोहारिक लाल टोंडर, उम्र 25 वर्ष, निवासी खैरा, थाना फास्टरपुर, जिला मुंगेली को सट्टा-पट्टी लिखते पकड़ा।
आरोपी द्वारा अवैध धन अर्जित करने की नीयत से अंकों पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर हार-जीत का सट्टा-पट्टी लिखना पाया गया। पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से 1,605/ रुपये नगद राशि एवं सट्टा-पट्टी जप्त कर वैधानिक कार्रवाई की गई।
कबीरधाम पुलिस द्वारा अवैध जुआ-सट्टा एवं असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।





