छत्तीसगढ़

*17 अगस्त को मॉप-अप दिवस में शेष छूटे बच्चों को कृमि नाशक दवा खिलाने के निर्देश*

*मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए अलर्ट रहकर काम करें विभाग – कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा*

*17 अगस्त को मॉप-अप दिवस में शेष छूटे बच्चों को कृमि नाशक दवा खिलाने के निर्देश*

*कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक*

कवर्धा,  अगस्त 2026। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर विभागीय काम काज की समीक्षा की। उन्होंने बारिश और उमस के कारण मौसम में होने वाले बदलावों से होने वाली बीमारियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग सहित सभी नगरीय निकायों और संबंधित विभागों को निर्देशित करते हुए कहा कि संवेदनशील इलाकों में सभी एहतियात बरतें जायें और साफ सफाई का पूरा ध्यान रखा जाए। सभी संबंधित विभाग इसके लिए अलर्ट होकर काम करे।
कलेक्टर श्री वर्मा ने 10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस में जिले में बच्चों को खिलाए गए कृमि नाशक दवा के संबंध में कहा कि अब आगामी 17 अगस्त को मॉप अप दिवस में शेष छूटे हुए बच्चों को दवा खिलाना सुनिश्चित किया जाए। यह बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
कलेक्टर श्री वर्मा ने सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान के अंतर्गत चयनित हितग्राहीमूलक योजनाओं के संतृप्तिकरण, पोर्टल पर डेटा प्रविष्टि, लाभार्थियों के सत्यापन, मॉनिटरिंग तथा योजनाओं की प्रगति की ऑनलाइन रिपोर्टिंग की प्रक्रिया के बारे में विभागों द्वारा की जा रही कार्यवाहियों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को पोर्टल के प्रभावी संचालन एवं समयबद्ध डेटा अद्यतन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री वर्मा ने पीएम आवास और निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने निर्माण एजेंसीज से कहा कि अधिकारी व्यक्तिगत मॉनिटरिंग सुनिश्चित करते हुए निर्माण कार्यों में प्रगति बनाए रखें। बैठक में कलेक्टर श्री वर्मा ने पीएम आवास, जनमन, धरती आबा, आयुष्मान भारत, सेवा सेतु पोर्टल सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री अभिषेक अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री नरेंद्र पैकरा एवं श्री रामप्रसाद आंचला सहित सभी एसडीएम एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

*स्वतंत्रता दिवस आयोजन की तैयारियों की समीक्षा, 13 अगस्त को फुल ड्रेस रिहर्सल*

कलेक्टर श्री वर्मा ने बैठक में स्वतंत्रता दिवस आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने मुख्य मंच, बैठक व्यवस्था, टेंट पंडाल, साज सज्जा, माइक साउंड, पेयजल, परेड मैदान को व्यवस्थित और साफ सफाई, सुरक्षा, बेरीकेडिंग के संबंध में विभागीय अधिकारियों को पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुरूप अब तक की तैयारियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि समारोह की सारी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाए। गौरतलब है कि 13 अगस्त को परेड का फुल ड्रेस रिहर्सल किया जाएगा।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button