Blog

एक सप्ताह में 160 से ज्यादा दुकानदारों को नोटिस… 1200 से ज्यादा वाहनों का चालान

अतिक्रमण एवं अव्यवस्थित पार्किंग के खिलाफ निगम व ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई

भिलाई। यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम एवं सुरक्षित बनाने तथा NH-53, मुख्य मार्गों एवं सर्विस रोड पर होने वाले अतिक्रमण एवं अव्यवस्थित पार्किंग को हटाने विगत 1 सप्ताह से अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा नगर निगम भिलाई, नगर निगम दुर्ग, नगर निगम चरोदा, नगर पालिका कुम्हारी के साथ मिलकर विगत 01 सप्ताह में विभिन्न क्षेत्रों में संयुक्त रूप से कार्यवाही की जा रही है। सड़क में बाधा उत्पन्न करने वाले 09 दुकानदारो को BNS की धारा 152 के तहत नोटिस दिया गया एवं 97 कंडम वाहनो को हाटने की कार्यवाही की गयी। इस दौरान 1215 वाहन चालकों का चालान काटा गया और 167 दुकानदारों को नोटिस दिया गया।

कार्रवाई के दौरान दुकानदारों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि दुकान का सामान सड़क पर और पैदल चलने वाले मार्ग पर न रखें तथा यातायात व्यवस्था बाधित न करें तथा यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने में सहयोग करे । सुपेला एवं पॉवर हाउस क्षेत्र में मुख्य मार्ग के किनारे ऑटो डीलरों के द्वारा अवैध कब्ज़ा कर रखे वाहनों को हटाने एवं  यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा ई चालान की कार्यवाही की गई तथा भविष्य में सड़क पर वाहन खड़े नहीं करने की समझाईश दी गई। ऑटो एवं ई-रिक्शा चालकों को निर्धारित पावर हाउस बस स्टैंड में ही वाहन खड़ा करने के लिए निर्देशित किया गया, ताकि मुख्य मार्ग पर अनावश्यक जाम की स्थिति निर्मित न हो।

सड़क किनारे ठेला लगाने वाले व्यवसायियों को सड़क के नीचे किनारे की ओर ठेला लगाने की समझाईश दी गई। इसी प्रकार गुमटी संचालकों को सड़क पर दुकान लगाकर यातायात बाधित नहीं करने हेतु निर्देशित किया गया। इस 01 सप्ताह के सम्पूर्ण कार्यवाही में दुर्ग क्षेत्र में 03 एवं छावनी क्षेत्र में 06  दुकानदारों विरुद्ध BNS की धारा 152 के तहत नोटिस जारी किया गया एवं 97 कंडम वाहनों को हटाया गया । सड़क पर अवैध एवं अव्यवस्थित पार्किंग करने वाले दुर्ग में 256,  सुपेला क्षेत्र में 567, भिलाई 03 में 392, कुल 1215 वाहनों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत ई-चालान की कार्यवाही की गई। यह कार्यवाही आगे भविष्य में निरंतर जारी रहेगा।

यातायात पुलिस सभी दुकानदारों, ऑटो एवं ई-रिक्शा चालकों, ठेला एवं गुमटी संचालकों तथा वाहन चालकों से अपील करती है कि सड़क एवं सर्विस रोड पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण अथवा अव्यवस्थित पार्किंग न करें। सड़क सार्वजनिक आवागमन के लिए है। सड़क पर दुकान का सामान, ठेला, गुमटी अथवा वाहन खड़ा करने से यातायात बाधित होने के साथ-साथ दुर्घटना की संभावना भी बढ़ जाती है। यातायात पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने एवं सड़क को अतिक्रमण मुक्त करने का यह अभियान लगातार आगे भी जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

The post एक सप्ताह में 160 से ज्यादा दुकानदारों को नोटिस… 1200 से ज्यादा वाहनों का चालान appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button