Blog

आईआईटी दिल्ली के CEEE प्रोग्राम के लिए भिलाई के युवा शिक्षाविद् प्रभात कुमार का चयन

भिलाई। शिक्षाधानी भिलाई के युवा शिक्षाविद् व सिविल इंजीनियरिंग प्रोफेसर प्रभात कुमार प्रसाद ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उनका चयन देश के प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली द्वारा आयोजित Centre for Engineering Education Excellence (CEEE) Programme (CEEE) 2026-27 के लिए हुआ है। यह उपलब्धि न केवल भिलाई बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय मानी जा रही है। देशभर के विभिन्न इंजीनियरिंग संस्थानों से चयनित सीमित सिविल इंजीनियरिंग फैकल्टी सदस्यों में प्रभात कुमार प्रसाद ने अपनी जगह बनाई है।

छह माह का यह प्रतिष्ठित कार्यक्रम Indian National Academy of Engineering (INAE), Infosys Foundation तथा अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) के सहयोग से जून से दिसंबर 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य इंजीनियरिंग शिक्षकों की शिक्षण दक्षता, अनुसंधान क्षमता, नवाचार, डिजिटल शिक्षण तकनीकों एवं अकादमिक नेतृत्व कौशल को सशक्त बनाना है। इस दौरान प्रतिभागियों को आईआईटी दिल्ली के विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में आधुनिक इंजीनियरिंग शिक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।

प्रभात कुमार प्रसाद वर्तमान में कृष्णा इंजीनियरिंग कॉलेज, भिलाई में सिविल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय संस्थान के चेयरमैन श्री आनंद त्रिपाठी, प्राचार्य डॉ. अजय तिवारी तथा उप प्राचार्य डॉ. रविंद्र शर्मा को देते हुए कहा कि उनके सतत मार्गदर्शन, विश्वास और प्रोत्साहन से ही यह सफलता संभव हो सकी। उन्होंने आईआईटी दिल्ली के सिविल एवं पर्यावरण इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) वसंत मत्सागर एवं उनकी पूरी टीम के प्रति भी आभार व्यक्त किया।

इस उपलब्धि पर प्रभात कुमार प्रसाद के पिता एवं सेल (SAIL) से सेवानिवृत्त श्री जय बहादुर प्रसाद ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह पूरे परिवार के लिए गर्व और खुशी का अवसर है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रभात भविष्य में भी शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर भिलाई छत्तीसगढ़ और देश का नाम रोशन करेंगे।

The post आईआईटी दिल्ली के CEEE प्रोग्राम के लिए भिलाई के युवा शिक्षाविद् प्रभात कुमार का चयन appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button