छत्तीसगढ़

कबीरधाम पुलिस को मिला नया नेतृत्व : आईपीएस श्री जितेंद्र कुमार यादव ने संभाला पुलिस अधीक्षक का पदभार*

*कबीरधाम पुलिस को मिला नया नेतृत्व : आईपीएस श्री जितेंद्र कुमार यादव ने संभाला पुलिस अधीक्षक का पदभार*

छत्तीसगढ़ शासन, गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश के परिपालन में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी श्री जितेंद्र कुमार यादव ने आज जिला कबीरधाम के पुलिस अधीक्षक के रूप में विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। इससे पूर्व वे पुलिस अधीक्षक, बीजापुर के पद पर पदस्थ थे।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचने पर उनका अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल, उप पुलिस अधीक्षक श्री संजय ध्रुव, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री आशीष शुक्ला, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी (पंडरिया) श्री भूपत सिंह, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी (बोडला) श्री अखिलेश कौशिक सहित समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया।

कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात पुलिस अधीक्षक श्री यादव ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय की विभिन्न शाखाओं के साथ-साथ थाना सिटी कोतवाली, नक्सल सेल, साइबर सेल एवं पुलिस कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर कार्यप्रणाली की जानकारी ली तथा अधिकारियों-कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आमजन को त्वरित, संवेदनशील एवं गुणवत्तापूर्ण पुलिस सेवा उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, महिला एवं बाल सुरक्षा, साइबर अपराधों की रोकथाम, यातायात व्यवस्था में सुधार तथा सामुदायिक पुलिसिंग के माध्यम से पुलिस एवं जनता के बीच विश्वास को और मजबूत किया जाएगा।

उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से ईमानदारी, अनुशासन, पारदर्शिता एवं टीम भावना के साथ कार्य करते हुए जनविश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button