देश दुनिया

30 साल पुराने दर्दभरे गाने को सुन आ जाएगी पहले प्यार की याद, Javed Akhtar की लिखी एक-एक लाइन सुन भर आएंगी आखें

नई दिल्ली। मशहूर लिरिसिस्ट जावेद अख्तर ने भारतीय सिनेमा को कई सदाबहार और यादगार गाने दिए हैं। उनके लिखे हुए गीत आज की पीढ़ी के बीच भी उतने ही पॉपुलर बने हुए हैं। लोग आज भी उन गानों को काफी शौक के साथ गुनगुनाते हैं।

कविता कृष्णमूर्ति का आवाज में बना सदाबहार

एक ऐसे ही गाने के लिरिक्स उन्होंने 30 साल पहले लिखे थे और इस गाने को मशहूर गायिका कविता कृष्णमूर्ति (Kavita Krishnamurthy) ने गाया था। 3 दशक बाद भी इस गाने की पॉपुलैरिटी के लिए इसकी खास बात सादगी और मीनिंगफुल लिरिक्स हैं।

पहले प्यार की याद दिलाता है गाना

जिस दर्दभरे गाने की हम बात कर रहे हैं उसकी खास बात है कि यह पहले प्यार पर लिखा गया है। जिंदगी में हर किसी को इसका अहसास जरूर होता है और कई बार वो पहला प्यार कई तरह के इमोशंस देता है। बिछड़ने का दर्द, लड़ाई झगड़े और कई सारी यादें। गाने के बोल हैं- पहले प्यार का पहला गम, पहली बार है आंखें नम (Pehle Pyar Ka Pehla Gum)। इस गाने को 1996 में आई फिल्म पापा कहते हैं के लिए लिखा गया था।जावेद अख्तर के लिखे लिरिक्स वाले गाने का म्यूजिक राजेश रोशन ने दिया था और इस गाने को मयूरी कांगो और जुलग हंसराज पर फिल्माया गया था। इस गाने को यूट्यूब पर टी-सीरीज के चैनल पर 27 मिलियन व्यूज आ चुके हैं।

गाने पर बना था नया म्यूजिक वीडियो

यह गाना 1996 में रिलीज हुई फिल्म पापा कहते हैं (Papa Kehte Hain) का एक सदाबहार रोमांटिक ट्रैक है। 2021 में टी-सीरीज ने इस गाने का नया म्यूजिक वीडियो भी अपलोड किया था जिसे जुबिन नौटियाल और तुलसी कुमार ने आवाज दी थी। इस वीडियो को पार्थ समथान और खुशाली कुमार नजर आए थे। जिसे भी यूट्यूब पर अब तक 5.7 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।पापा कहते हैं (Papa Kehte Hain) महेश भट्ट द्वारा निर्देशित 1996 की भारतीय हिंदी रोमांस फिल्म है। फिल्म में जुगल हंसराज और मयूरी कांगो ने अभिनय किया, जबकि टीकू तल्सानिया, अनुपम खेर और आलोक नाथ सहायक भूमिकाओं में थे।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button