छत्तीसगढ़

पांच परिवारों को 20 लाख रूपए की आर्थिक सहायता मंजूर*

*पांच परिवारों को 20 लाख रूपए की आर्थिक सहायता मंजूर*

कवर्धा,  जुलाई 2026। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने राजस्व पुस्तक परिपत्र छह-चार के तहत पांच विपत्ति ग्रस्त परिवारों को चार-चार लाख रूपए की मान से 20 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि की स्वीकृत दी है। इसके तहत ग्राम डेंगुरजाम निवासी राजेश बैगा की नाला में डूबने से मृत्यु होने पर विपत्ति ग्रस्त उनके माता सोनिया बाई को, ग्राम भांगीटोला पोलमी निवासी रामकली बाई की सर्प के काटने से मृत्यु होने पर विपत्ति ग्रस्त उनके पति जगतराम को, ग्राम साजापारा निवासी बेदप्रसाद की तालाब में डूबने से मृत्यु होने पर विपत्ति ग्रस्त उनके पत्नी कमला पात्रे को, ग्राम कांदावानी निवासी अमर सिंह की आकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु होने पर विपत्ति ग्रस्त उनके मां पांचोबाई को और ग्राम खैरबनाकला निवासी जलेश्वरी की आग में जलने से मृत्यु होने पर विपत्ति ग्रस्त उनके पति भारत को राजस्व पुस्तक परिपत्र छह-चार के तहत चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता की मंजूरी दी गई है।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button