Blog

भिलाई में नर्सिंग छात्रा की हत्या, बेमेतरा से आकर पीजी में रह कर रही थी पढ़ाई

भिलाई। दुर्ग जिले के वैशाली नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दिन दहाड़े नर्सिंग छात्रा की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। बेमेतरा से भिलाई में आकर पीजी में रहकर पढाई कर रही छात्रा की हत्या उसके कमरे में घुसकर कर दी गई। बताया जा रहा है कि छात्रा की रूममैट नहाने गई थी इस दौरान एक युवक घर में घुसा और चाकू से गोदकर फरार हो गया। गंभीर हालत में छात्रा को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश में जुट गई है।

portal add

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान खुशी साहू (19) के रूप में हुई है। खुशी बेमेतरा जिले के बेरला ब्लाक के ग्राम कुम्ही की रहने वाली थी। उसने भिलाई के एक निजी नर्सिंग कॉलेज में दाखिला लिया और 15- 20 दिन पहले ही वह भिलाई आई थी। रामनगर में पीजी के तौर पर रहकर पढ़ाई कर रही थी। पढ़ाई का खर्च उठाने के लिए वह वैशाली नगर के फ्रेंड्स कैफे में काम भी कर रही थी। उसके साथ उसी के गांव की एक लड़की रूममेट थी।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह खुशी साहू की सहेली नहाने गई इस दौरान एक अज्ञात युवक कमरे में पहुंचा और खुशी पर धारदार हथियार से कई वार किए और मौके से भाग निकला। जब सहेली नहाकर बाहर आई तो खुशी जमीन पर खून से लथपथ पड़ी थी। उसने तुरंत मकान मालिक को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल खुशी को सुपेला अस्पताल लेकर गई। लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद पुलिस को एक युवक की जानकारी मिली है जो खुशी साहू का परिचित बताया जा रहा है। पुलिस युवक की तलाश कर रही है। पुलिस को आशंका है कि हत्या की वजह एक तरफा प्रेम हो सकता है। फिलहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही मृतिका के परिचितों, सहेली और अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है।

The post भिलाई में नर्सिंग छात्रा की हत्या, बेमेतरा से आकर पीजी में रह कर रही थी पढ़ाई appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button