रेसिपी

चावल के आटे से बनी केरल की मशहूर पथिरी रोटी है हवा सी हल्की, जानें घर पर बनाने का आसान तरीका

जब भी साउथ इंडियन खाने की बात होती है तो सबसे पहले इडली, डोसा या उत्तपम का नाम दिमाग में आता है. लेकिन केरल के मालाबार क्षेत्र की एक और पारंपरिक  और बेहद खा डिश है, जिसे पथिरी कहा जाता है. कई लोग इसकी तारीफ में कहते हैं कि यह रोटी हवा जितनी हल्की होती है. यह केरल के मप्पिला समुदाय के खान-पान का अहम हिस्सा है और इसे ईद, शादियों तथा अन्य खास मौकों पर बड़े चाव से बनाया जाता है.

पथिरी चावल के आटे से बनने वाली पतली, मुलायम और सफेद रोटी होती है. दिखने में यह जितनी सिंपल लगती है, स्वाद में उतनी ही लाजवाब होती है. आमतौर पर इसे चिकन, मटन या अन्य करी के साथ परोसा जाता है. कई लोगों को लगता है कि घर पर परफेक्ट और फूली हुई पथिरी बनाना मुश्किल है लेकिन सही तरीके से आटा गूंथकर और सेंककर इसे आसानी से तैयार किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि घर पर आसानी से केरल की मशहूर पथिरी रोटी कैसे बना सकते हैं.

पथिरी रोटी बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है?

1 कप चावल का आटा (बारीक भुना हुआ)
1 कप पानी
1 छोटा चम्मच नारियल का तेल
½ छोटा चम्मच नमक

केरल की पथिरी रोटी कैसे बनाते हैं?

  1. सबसे पहले भुने हुए चावल के आटे को बारीक छलनी से छान लें.
  2. अब एक बड़े बर्तन में 3 गिलास पानी, नमक और 1 चम्मच तेल डालकर उबाल लें. पानी उबलने लगे तो इसमें चावल का आटा धीरे-धीरे डालते जाएं और लगातार चलाते रहें. ध्यान रखें कि 1 कप चावल के आटे के लिए लगभग 1 कप पानी का इस्तेमाल करें. यह सबसे महत्वपूर्ण चरण है, क्योंकि आटा लगातार न चलाने पर तले में चिपक सकता है या जल सकता है.
  3. मिश्रण को धीमी आंच पर 10-15 सेकंड तक पकाएं. जब पानी ऊपर दिखाई देने लगे तो गैस बंद कर दें.
  4. अब हथेलियों पर थोड़ा नारियल तेल लगाकर आटे को हाथों से अच्छी तरह गूंथ लें. एक ही बार में पूरा गूंथ लें. अगर आप आटे को गरम रहते हुए गूंथेंगे तो पथिरी ज्यादा नरम बनेगी. तब तक गूंथें जब तक आटा एक समान चिकना और कम चिपचिपा न हो जाए.
  5. आटे के छोटे-छोटे हिस्से लेकर नींबू के आकार की लोई बेल लें और हथेलियों के बीच दबाकर उसे चपटा कर आकार दें.
  6. अब बेलन की मदद से हर लोई को पतली रोटी की तरह बेल लें. चिपकने से बचाने के लिए आप रोटी प्रेस के दोनों तरफ थोड़ा तेल लगा सकते हैं.
  7. अपने हाथों की मदद से पथिरी के दोनों तरफ थोड़ा सा चावल का आटा छिड़कें और इसे एक प्लेट में अलग रख दें.
  8. इसके बाद एक नॉन-स्टिक तवा गरम करें. तवा गरम होने पर गैस को मीडियम कर दें.
  9. प्रत्येक पथरी को तवे पर रखें, 10-15 सेकंड बाद पलट दें. फिर चम्मच के पिछले हिस्से से हल्के हाथों से दबाएं और इसके फूलने का इंतजार करें. जब भाप निकलने लगे तो पथीरी को दोबारा पलट दें.
  10. दोनों तरफ से अच्छी तरह पक जाने पर पथिरी को तवे से उतार लें और गरमा-गरम परोसें.

 

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button