Blog

भिलाई में लाखों की चोरी : थाने के पीछे चोरों ने की सेंधमारी, शादी में गया था पूरा परिवार

भिलाई। दुर्ग जिले के सुपेला थाना क्षेत्र में बीती रात लाखों की चोरी का मामला सामने आया है। राधिका नगर जो कि थाने के पीछे बसा हुआ है और वहीं पर चोरों ने सेंधमारी की। शनिवार की रात को पूरा परिवार शादी में शामिल होने गया और इधर इतनी बड़ी वारदात हो गई। परिवार शादी से लौटा तो चोरी का खुलासा हुआ। जानकारी मिलने के बाद सुपेला पुलिस पहुंची। फिलहाल जांच की जा रही है।

portal add kd public school 03 month start 16 feb 26 15 may 26

मिली जानकारी के अनुसार जिस घर में चोरी हुई वह रेलवे में लोको पायलट त्रिलोकी नाथ का है। त्रिलोकी नाथ शनिवार की रात घर पर लॉक लगाकर खुर्सीपार अपने रिश्तेदार की शादी में शामिल होने गए थे। देर रात लौटे और घर के भीतर गए तो पीछे का दरवाजा खुला मिला। घर के भीतर कमरे में अलमारी खुली थी और उसमें से कीमती सामान गायब था। चोर घर से सोने-चांदी के जेवर, करीब 1 लाख रुपए कैश और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। घर वालों का कहना है कि चोर लगभग 7 से 8 लाख रुपए का सामान ले गए।

घटना की सूचना मिलने के बाद रात को ही पुलिस पहुंची तो जांच शुरू की। घर के बाहर सीसी टीवी कैमरा लगा है लेकिन वह भी बंद मिला। परिवार के लोगों ने बताया कि जल्दबाजी में स्विच बंद हो गया होगा। रविवार को सुबह भी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच आगे बढ़ाया। आसपास के लोगों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि परिवार कुछ घंटों के लिए घर से बाहर गया और चोरी हो गई। पुलिस को आशंका है कि चोरों ने रेकी कर वारदात को अंजाम दिया।

The post भिलाई में लाखों की चोरी : थाने के पीछे चोरों ने की सेंधमारी, शादी में गया था पूरा परिवार appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button