Blog

तमिलनाडु के 9वें मुख्यमंत्री बने विजय, शपथ के बाद सबसे पहले 200 यूनिट फ्री बिजली के आर्डर पर साइन

चेन्नई। तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) चीफ और एक्टर से नेता बने सी जोसेफ विजय तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। 121 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपने के बाद राज्यपाल अर्लेकर ने उन्हें सरकार बनाने का न्योता दिया। विजय ने तमिल में शपथ ली और शपथ के बाद सबसे पहले 200 यूनिट फ्री बिजली वाले ऑर्डर पर हस्ताक्षर किए। विजय तमिलनाडू के 9 वें मुख्यमंत्री बने हैं।

portal add kd public school 03 month start 16 feb 26 15 may 26

विजय के साथ 9 और मंत्रियों ने भी शपथ ली। इनमें एन आनंद, आधव अर्जुन, डॉ. केजी अरुणराज, केए सेंगोट्टैयन, पी वेंकटरमणन, आर निर्मलकुमार, राजमोहन, डॉ. टीके प्रभु, सेल्वी एस कीर्तना का नाम शामिल है। ये सभी विजय की पार्टी TVK के ही विधायक हैं। अभी सहयोगी दलों के किसी विधायक को विजय के पहले मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया है। CM बनते ही विजय एक्शन में आए और दस्तावेजों का पहला सेट साइन किया। इसमें 200 यूनिट फ्री बिजली, महिला सुरक्षा, ड्रग्स के खिलाफ एक्शन जैसे आदेश शामिल हैं।

शनिवार को चौथी बार राज्यपाल से मिले थे विजय
इससे पहले शनिवार को विजय ने राज्यपाल अर्लेकर को TVK, कांग्रेस, CPI, CPM, VCK और IUML के 121 विधायकों के समर्थन पत्र सौंपे। इसके बाद राज्यपाल ने उन्हें सरकार बनाने का न्योता दिया। विजय की दो साल पुरानी पार्टी TVK ने अपने पहले ही विधानसभा चुनाव में 234 में 108 सीटें जीतीं। अब विजय के पास 121 विधायक हैं, जबकि बहुमत का आंकड़ा 118 है। तमिलनाडु में 1967 के बाद यानी गैर-द्रविड़ दल का मुख्यमंत्री होगा। इससे पहले 1963-1967 तक कांग्रेस सरकार में एम भक्तवत्सलम मुख्यमंत्री थे।

200 यूनिट तक मुफ्त बिजली से जुड़ी फाइल पर हस्ताक्षर
तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री के रूप में अपने पहले संबोधन में विजय ने कहा कि वह जनता को झूठे वादों से कभी गुमराह नहीं करेंगे और ईमानदारी से काम करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका कोई शाही या राजनीतिक परिवार से संबंध नहीं है, फिर भी लोगों ने उन्हें स्वीकार किया और समर्थन दिया। इसके बाद उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष बल के गठन और घरेलू उपभोक्ताओं को 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने से जुड़ी पहली फाइलों पर हस्ताक्षर किए। टीवीके प्रमुख विजय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद अपने पहले संबोधन में कहा, यह एक नई शुरुआत है। अब वास्तविक, धर्मनिरपेक्ष और सामाजिक न्याय पर आधारित नए युग की शुरुआत हो गई है।

The post तमिलनाडु के 9वें मुख्यमंत्री बने विजय, शपथ के बाद सबसे पहले 200 यूनिट फ्री बिजली के आर्डर पर साइन appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button