Blog

छत्तीसगढ़ में बंगाल की जीत का जश्न, सीएम साय बोले- टीएमसी की निरंकुश सरकार को उखाड़ फेंका

रायपुर। पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की शानदार जीत के बाद छत्तीसगढ़ में जश्न का माहौल है। खासकर पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी को मिले ऐतिहासिक समर्थन के बाद भाजपा मुख्यालय में झालमुड़ी बांटी जा रही है। जिला कार्यालय एकात्म परिसर रायपुर में कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को जीत की बधाई दी। मिठाई बांटकर एक दूसरे को गले लगकर बधाई और शुभकामनायें दी। इस जीत सीएम साय ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि । बंगाल की जनता ने टीएमसी की निरंकुश सरकार को उखाड़ फेंका है।

portal add kd public school 03 month start 16 feb 26 15 may 26

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी एवं एनडीए को प्राप्त ऐतिहासिक जनादेश के लिए वहां की जागरूक, राष्ट्रनिष्ठ एवं विकासोन्मुख जनता का हृदय से अभिनंदन। यह विजय भारतीय लोकतंत्र की सशक्तता, जनविश्वास और राष्ट्रवाद की भावना का उज्ज्वल प्रतीक है। असम और पुडुचेरी में पुनः जनादेश  व पश्चिम बंगाल में मिली ऐतिहासिक सफलता, यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दृढ़ नेतृत्व, सुशासन और ‘विकसित भारत’ के संकल्प पर जनता की अटूट आस्था की स्पष्ट अभिव्यक्ति है। यह जनादेश तुष्टिकरण, भ्रष्टाचार और भय की राजनीति पर विकास, सुशासन एवं राष्ट्रहित की निर्णायक विजय है।

बंगाल की यह ऐतिहासिक जीत वहां के समर्पित कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम, त्याग और संकल्प का परिणाम है। इस ऐतिहासिक जीत में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के सशक्त संगठनात्मक नेतृत्व एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कुशल मार्गदर्शन में सभी समर्पित कार्यकर्ता, संगठन पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि सहभागी रहे हैं। इस गौरवपूर्ण सफलता के लिए आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

The post छत्तीसगढ़ में बंगाल की जीत का जश्न, सीएम साय बोले- टीएमसी की निरंकुश सरकार को उखाड़ फेंका appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button