छत्तीसगढ़

*1 मई से 10 मई सुबह 9:30 बजे तक प्रवेश पत्र डाउनलोड किए जा सकेंगे

*मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना अंतर्गत प्रयास विद्यालयों में कक्षा 9वीं प्रवेश परीक्षा 10 मई को*

*1 मई से 10 मई सुबह 9:30 बजे तक प्रवेश पत्र डाउनलोड किए जा सकेंगे*

कवर्धा, अप्रैल 2026। मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना अंतर्गत प्रदेश में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा 10 मई 2026 को आयोजित की जाएगी। आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा इस संबंध में सूचना जारी कर दी गई है।

जारी सूचना के अनुसार प्रदेश के प्रतिभावान विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक उत्कृष्ट स्कूली शिक्षा के साथ-साथ मेडिकल, इंजीनियरिंग, सीए, सीएस, सीएमए, क्लेट तथा एनडीए जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के उद्देश्य से राज्य में प्रयास आवासीय विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं। प्रवेश परीक्षा के लिए विद्यार्थी 1 मई 2026 से 10 मई 2026 सुबह 9:30 बजे तक अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए विभाग की वेबसाइट https://eklavya.cg.nic.in निर्धारित की गई है। प्राक्चयन परीक्षा 10 मई 2026 को आयोजित होगी। परीक्षा दिवस पर ओएमआर शीट भरने का समय सुबह 9:30 बजे से 10:00 बजे तक रहेगा, जबकि मुख्य परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। विभाग ने बताया है कि प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में किसी प्रकार की समस्या होने पर विद्यार्थी संबंधित जिले के सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button