Blog

आईईडी धमाके में इंस्पेक्टर समेत पांच जवान घायल, बारूद बिछाकर नक्सलियों ने किया हमला

रांची। नक्सल प्रभावित सारंडा जंगल क्षेत्र में सुरक्षा बलों के खिलाफ एक बड़ा हमला हुआ है। झारखंड के मनोहरपुर प्रखंड अंतर्गत छोटानागरा थाना क्षेत्र के बालिबा गांव के पास चडराडेरा में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी विस्फोट में पांच जवान घायल हो गए। इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है।

portal add kd public school 03 month start 16 feb 26 15 may 26

मिली जानकारी के अनुसार, सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच सर्च ऑपरेशन के दौरान मुठभेड़ हुई। इसी दौरान नक्सलियों द्वारा पहले से प्लांट किए गए आईईडी में विस्फोट हो गया। इस ब्लास्ट में कोबरा बटालियन 205 के इंस्पेक्टर सत्य प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि अन्य चार जवान मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से जख्मी हुए हैं।

घटना की पुष्टि चाईबासा के एसपी अमित रेणु ने की है। उन्होंने बताया कि यह हमला नक्सलियों की सुनियोजित साजिश का हिस्सा प्रतीत होता है। घायल जवानों को तत्काल एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। गंभीर रूप से घायल जवानों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य का इलाज स्थानीय स्तर पर किया जा रहा है। सभी घायलों की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और उन्हें बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

The post आईईडी धमाके में इंस्पेक्टर समेत पांच जवान घायल, बारूद बिछाकर नक्सलियों ने किया हमला appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button