छत्तीसगढ़

ज्योति मानिकपुरी ने सहायता राशि से शुरू की सुकन्या समृद्धि बचत, हर माह कर रहीं निवेश*

*महतारी वंदन योजना से बेटी का भविष्य हुआ सुरक्षित*

*ज्योति मानिकपुरी ने सहायता राशि से शुरू की सुकन्या समृद्धि बचत, हर माह कर रहीं निवेश*

कवर्धा,  अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं आज महिलाओं के जीवन में केवल आर्थिक सहारा ही नहीं बन रहीं, बल्कि उनके सपनों को दिशा देकर परिवार के भविष्य को भी सुरक्षित कर रही हैं। ऐसी ही प्रेरणादायक मिसाल ग्राम अमलीडीह पंचायत की निवासी श्रीमती ज्योति मानिकपुरी की है, जिन्होंने महतारी वंदन योजना से मिली सहायता राशि का उपयोग अपनी बेटी के उज्ज्वल भविष्य को संवारने में किया है।
श्रीमती ज्योति मानिकपुरी वर्ष 2024 से महतारी वंदन योजना के तहत लगातार लाभ प्राप्त कर रही हैं। अब तक उन्हें कुल 26 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिल चुकी है। उन्होंने इस राशि को दैनिक खर्चों में उपयोग करने के बजाय दूरदर्शिता दिखाते हुए बचत के रूप में सुरक्षित रखा। अपनी बेटी के बेहतर भविष्य की चिंता करते हुए ज्योति ने नजदीकी डाकघर में सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत खाता खुलवाया। वर्तमान में वे अपनी बेटी के खाते में प्रतिमाह 1 हजार रुपये जमा कर रही हैं। यह नियमित बचत आने वाले समय में बेटी की उच्च शिक्षा, जरूरी आवश्यकताओं और आर्थिक आत्मनिर्भरता के लिए मजबूत सहारा बनेगी।
ज्योति मानिकपुरी बताती हैं कि महिला एवं बाल विकास विभाग से उन्हें इस योजना की जानकारी मिली, जिसके बाद उन्होंने अपनी बेटी के भविष्य को सुरक्षित करने का निर्णय लिया। उनका कहना है कि महतारी वंदन योजना से मिली सहायता ने मुझे बचत के लिए प्रेरित किया। अब विश्वास है कि मेरी बेटी की पढ़ाई और भविष्य की जरूरतों के लिए आर्थिक व्यवस्था सुनिश्चित हो सकेगी। उन्होंने सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना केवल महिलाओं को आर्थिक सहायता ही नहीं दे रही, बल्कि उन्हें परिवार और बच्चों के भविष्य के लिए योजनाबद्ध सोच विकसित करने के लिए भी प्रेरित कर रही है।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button