Blog

दुर्ग में म्यूल अकाउंट का खुलासा : दो महिलाओं समेत 10 गिरफ्तार, 111 खातों में 86 लाख से ज्यादा का लेनदेन

भिलाई। दुर्ग जिले के मोहन नगर पुलिस ने म्यूल अकाउंट में अवैध रूप से पैसों के लेन-देन का खुलासा किया है। मोहन नगर पुलिस ने इस मामले में 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें 2 महिलाएं भी शामिल हैं। देश के विभिन्न राज्यों से प्राप्त लगभग 86,33,247 रुपए की अवैध राशि खातों में ट्रांसफर  की गई।

portal add kd public school 03 month start 16 feb 26 15 may 26

दरअसल भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अधीन संचालित भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) के समन्वय पोर्टल के माध्यम से प्राप्त जानकारी के आधार पर थाना मोहन नगर क्षेत्र अंतर्गत कर्नाटक बैंक शाखा स्टेशन रोड, दुर्ग में संचालित कुल 111 बैंक खातों का विश्लेषण किया गया। जांच में पाया गया कि इन खातों का उपयोग देश के विभिन्न स्थानों से साइबर ठगी की राशि को प्राप्त करने हेतु किया जा रहा था, जिसमें कुल लगभग 86,33,247/- रुपये का अवैध लेन-देन पाया गया।

इन खातों को लेकर विभिन्न राज्यों में ऑनलाइन शिकायतें भी दर्ज की गई हैं। साइबर टीम खातों के लेन-देन की जांच कर रही है, जिसमें अवैध गतिविधियां सामने आई हैं। पुलिस ने इस मामले में 10 खाताधारकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में मधु साहू, ज्योति गौतम, फरहद खान, भूपेश गोहिल, अजय कुमार उर्फ मोनू, मसीर आलम, नवीन भागवत, भूपेंद्र टंडन, संतोष बिसोई और हीरा सिंह शामिल हैं। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया गया है। आरोपियों के पास से संबंधित बैंक खातों के दस्तावेज, मोबाइल फोन एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य बरामद किया है।

उक्त कार्यवाही में थाना मोहन नगर पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका रही, जिनके द्वारा तकनीकी विश्लेषण एवं त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।  दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अपने बैंक खाते, एटीएम कार्ड या अन्य वित्तीय साधन किसी अन्य व्यक्ति को उपयोग हेतु उपलब्ध न कराएं। ऐसा करना दंडनीय अपराध है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

The post दुर्ग में म्यूल अकाउंट का खुलासा : दो महिलाओं समेत 10 गिरफ्तार, 111 खातों में 86 लाख से ज्यादा का लेनदेन appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button