देश दुनिया

राजपाल यादव को जेल से रिहा होने के 35 दिन बाद याद आए मदद करने वाले तेज प्रताप यादव, बोले- 36 बिरादरी…

राजपाल यादव ने बीते महीने अपनी जिंदगी का सबसे मुश्किल दौर झेला, जब उन्हें 9 करोड़ के चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल जाना पड़ा था. हालांकि उनकी इस मुश्किल घड़ी में बॉलीवुड के अलावा राजनीतिक दुनिया के कुछ लोग भी उनके साथ खड़े रहे और उन्हें आर्थिक मदद दी थी. राजपाल (Rajpal Yadav) ने जेल में सरेंडर करते हुए ये कह दिया था कि उनके पास चुकाने के लिए अब कोई रकम नहीं है. जिसके बाद सोनू सूद समेत तमाम कलाकारों और कुछ राजनेताओं ने भी उनकी मदद की थी. अब जेल से रिहा होने के 35 दिन बाद राजपाल ने उन लोगों का शुक्रिया अदा किया है.

राजपाल यादव ने शेयर किया वीडियो

राजपाल ने अब एक वीडियो शेयर कर राव इंद्रजीत यादव और तेज प्रताप यादव का शुक्रिया अदा किया. राव इंद्रजीत म्यूजिक प्रोड्यूसर और जेम ट्यून्स म्यूजिक लेबल के फाउंडर हैं. राजपाल ने वीडियो मैसेज में कहा कि मैं इंद्रजीत यादव भाई का आभारी हूं, उन्होंने जो हमारी मदद की उसके लिए, मैं उनका आभार जताता हूं. इसके अलावा राजपाल ने जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव का आभार जताया और उनके राजनीतिक करियर के लिए उन्हें बेस्ट विशेज दिए.

इंद्रजीत ने की 1.11 करोड़ की मदद

इंदरजीत ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने राजपाल यादव की मौजूदा हालत के बारे में बताया था. वीडियो में उन्होंने बताया कि उन्होंने एक्टर के छोटे भाई से बात की है और लोगों से अपील की है कि वे जितनी हो सके, उतनी मदद करें. उन्होंने राजपाल के पर्सनल बैंक अकाउंट की डिटेल्स भी शेयर कीं और एक पक्का वादा किया कि अगर 14 फरवरी तक जरूरी रकम जमा नहीं हो पाई, तो वे खुद अपनी तरफ से बाकी की रकम कोर्ट में जमा करवा देंगे, ताकि महाशिवरात्रि तक एक्टर की रिहाई पक्की हो सके.अपने कैप्शन में, इंदरजीत ने लिखा कि राजपाल की हालत देखकर उन्हें बहुत दुख हुआ और उन्होंने एक्टर को न सिर्फ एक बेहतरीन कलाकार, बल्कि एक सच्चा इंसान भी बताया. उन्होंने ‘जेम ट्यून्स’ परिवार की तरफ़ से 1.11 करोड़ रुपये की कानूनी मदद का ऐलान किया और पूरे देश के लोगों से अपील की कि वे इस मुश्किल दौर में राजपाल और उनके परिवार के साथ खड़े रहें. राजनेता तेज प्रताप यादव ने भी अपना समर्थन दिया था. उन्होंने 11 लाख रुपये दिए थे.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button