छत्तीसगढ़

बिलासपुर के तालाब में मछुआरों को लगा बड़ी मछली फंस गई, जाल बाहर खींचा तो मगरमच्छ देखकर उड़े होश

बिलासपुर: रतनपुर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह उस समय हलचल मच गई जब आठा बीसा तालाब में मछली पकड़ने पहुंचे मछुआरों के जाल में कुछ असामान्य फंस गया। शुरुआत में मछुआरों को लगा कि जाल में कोई बड़ी मछली फंस गई है, लेकिन जैसे-जैसे जाल बाहर निकाला गया, वहां मौजूद लोग हैरान रह गए।

मछली समझकर खींचा जाल

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह कुछ मछुआरे रतनपुर के आठा बीसा तालाब पहुंचे थे। उन्होंने तालाब में मछली पकड़ने के लिए जाल डाला। कुछ समय बाद जब जाल को खींचा गया तो उसमें भारी वजन महसूस हुआ। मछुआरों को लगा कि बड़ी मछली फंस गई है। यह सोचकर वे उत्साहित हो गए और सभी मिलकर जाल खींचने लगे।

 

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button