Blog

किसान और युवा नीतियों को मजबूत करने की दिशा में कटिबद्ध: दक्ष वैद्य

प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव से किसानों और युवाओं के मुद्दों पर चर्चा, युवाओं को कृषि उद्यमिता की ओर प्रोत्साहित करने का अभियान:साहू
भाजपा किसान मोर्चा सोशल मीडिया प्रदेश सहप्रभारी एवं हिन्द सेना युवा ब्रिगेड राष्ट्रीय अध्यक्ष दक्ष वैद्य साहू ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव से सौजन्य भेंट कर छत्तीसगढ़ प्रदेश के किसानों एवं युवाओं से जुड़े विकासशील मुद्दों पर गहन चर्चा की।

portal add kd public school 03 month start 16 feb 26 15 may 26

 

भिलाई / दक्ष वैद्य साहू ने प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव को किसान मोर्चा के सोशल मीडिया अभियानों के माध्यम से किसानों की समस्याओं को केंद्र एवं प्रदेश सरकार तक पहुंचाने के प्रयासों से अवगत कराया। उन्होंने छत्तीसगढ़ के लाखों किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि, दोगुनी आय जैसी केंद्रीय योजनाओं तथा राज्य सरकार की कृषि कल्याणकारी नीतियों का लाभ सुनिश्चित करने के लिए डिजिटल जागरूकता अभियान की प्रगति बताई। युवाओं के लिए कौशल विकास,रोजगार सृजन एवं कृषि-आधारित स्टार्टअप्स जैसे मुद्दों पर भी विचार-विमर्श हुआ, जिसमें प्रदेशाध्यक्ष ने पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया।

प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव ने दक्ष वैद्य साहू की सक्रियता एवं समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि भाजपा किसान मोर्चा सोशल मीडिया के शक्तिशाली माध्यम से किसानों एवं युवाओं की आवाज को मजबूत बनाए। उन्होंने निर्देश दिए कि छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल पहुंच बढ़ाकर मोदी सरकार की योजनाओं का अधिकतम प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, युवाओं को कृषि उद्यमिता की ओर प्रोत्साहित करने हेतु विशेष अभियान चलाने पर बल दिया।

दक्ष वैद्य साहू ने कहा किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में हम छत्तीसगढ़ के किसानों एवं युवाओं के हित में अथक प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इस दिशा में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया,यह भेंट का महत्व छत्तीसगढ़ में भाजपा की किसान एवं युवा नीतियों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी।

The post किसान और युवा नीतियों को मजबूत करने की दिशा में कटिबद्ध: दक्ष वैद्य appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button