देश दुनिया

कक्षा-8 की पायल ने रुकवा दिया था अपना ही विवाह… खूब मिली सराहना और मुख्यमंत्री योगी के हाथों सम्मान

  • बड़ौत (बागपत)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बावली गांव की रहने वाली 13 वर्षीय पायल को सम्मानित किया। कक्षा आठ की छात्रा ने पिछले साल चाइल्ड हेल्पलाइन की मदद से अपना ही विवाह रुकवाया था। सम्मान पाकर ईंट भट्ठा मजदूर की यह बेटी बेहद खुश है। कल तब जो स्वजन पायल का 19 वर्षीय युवक से विवाह करना चाहते थे, वहीं आज पायल की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।लखनऊ के ज्यूपिटर ऑडिटोरियम, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के बाद पायल के साथ गईं चाइल्ड हेल्पलाइन की जिला कोर्डिनेटर वंदना गुप्ता ने बताया कि बावली गांव की रहने वाली 13 साल की पायल शिवकुमार की बेटी हैं। परिवार के सदस्य ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते हैं। गांव में ही जैन मिलन पब्लिक स्कूल में कक्षा आठ में पढ़ने वाली पायल ने 12 नवंबर 2025 को लखनऊ में 1098 पर काल कर जानकारी दी थी कि उसके माता-पिता पढ़ाई बीच में छुड़वाकर 18 नवंबर को एक युवक से उसकी शादी करना चाहते हैं।वंदना गुप्ता ने बताया कि लखनऊ से काल आने के बाद वे टीम के साथ बावली गांव में पायल के घर पहुंचीं और पायल को बाल कल्याण समिति के सामने प्रस्तुत किया, जहां पर उसके बयान हुए। उसने शादी न कर पढ़ने की इच्छा जताई। बाल कल्याण समिति ने उसकी माता पूजा और पिता शिवकुमार से वार्ता की और उसके पढ़ाने की बात कहते हुए उसे उन्हीं के सिपुर्द कर दिया। पायल के साथ उसकी माता पूजा भी लखनऊ गई थी। मुख्यमंत्री के हाथों बेटी का सम्मान देखकर वह गदगद हो गई।पायल ने बताया कि वह गांव में ही कक्षा नौ में दाखिला लेगी और भविष्य में बाल विवाह को लेकर लोगों को जागरूक करेंगी। उसे नहीं पता था कि यह शुरूआत अपने आप से ही होगी। वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार प्रकट करती हैशिकायत के बाद चाइल्ड हेल्पलाइन पहुंची थी बावली
    पायल ने चाइल्ड हेल्पलाइन 1090 पर काल कर शिकायत दर्ज कराई थी कि मेरे माता-पिता मेरी शादी करना चाहते हैं जबकि मैं पढ़ाई जारी रखना चाहूंती हूं। इसके बाद चाइल्ड हेल्प लाइन उनके घर पहुंची तो परिवार द्वारा विवाह संबधी तैयारियां की जा रही थी। किशोरी मानसिक रूप से दबाव में थी। किशोरी को विवाह संबंधी निर्णय में शामिल नहीं किया गया था। उसी दौरान टीम ने किशोरी से बातचीत की, जिसमें उसने अपने मन की बात बताई थी।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button