यही नहीं बेंगलुरु में व्यावसायिक गैस सिलिंडरों की आपूर्ति बंद होने से होटल और रेस्तरां के मंगलवार से बंद होने का खतरा पैदा हो गया है। जबकि दिल्ली में भी रेस्तरां संघ ने चिंता जताई है।
, हिमाचल के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ सहित राज्यभर में व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडरों की आपूर्ति बाधित हो गई है।
मंत्रालय की ओर से एलपीजी कंपनियों को निर्देश
केंद्रीय मंत्रालय की ओर से एलपीजी कंपनियों को निर्देश दिए गए हैं कि फिलहाल वाणिज्यिक सिलिंडरों की रिफिलिंग बंद रखी जाए। घरेलू एलपीजी की आपूर्ति को प्राथमिकता देने के उद्देश्य से यह कदम उठाया है।





