देश दुनिया

गुणवत्ता से समझौता नहीं, समय पर काम पूरा करें: कलेक्टर

कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने अंतागढ़ ब्लॉक के दौरे के दौरान स्कूल और निर्माणाधीन पुलों का निरीक्षण किया। वे ग्राम सुरेवाही में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में शामिल होने पहुंचे थे, जहां से विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया।

कलेक्टर ने सुदूरवर्ती ग्राम पंचायत कोतकुड़ के आश्रित ग्राम बागझर स्थित शासकीय प्राथमिक शाला का आकस्मिक निरीक्षण किया। यहां पदस्थ दिव्यांग सहायक शिक्षक गणेश गोटा उपस्थित मिले। विद्यार्थियों और ग्रामीणों ने बताया कि वे नियमित रूप से स्कूल आकर अध्यापन कार्य कराते हैं। इस पर कलेक्टर ने शिक्षक की सराहना की। निरीक्षण के दौरान इसी स्कूल की सहायक शिक्षिका नीलम ध्रुव अनुपस्थित पाई गईं। कलेक्टर ने जिला पंचायत सीईओ हरेश मंडावी को कारण बताओ नोटिस जारी करने कहा।

कलेक्टर ने ग्राम बड़ेपिंजोड़ी से बागझर मार्ग पर निर्माणाधीन पुलिया का निरीक्षण किया। इसके बाद धनेली से बोड़ागांव के मध्य सेतु निर्माण संभाग द्वारा तैयार किए जा रहे पुल का भी जायजा लिया। उन्होंने कार्यपालन अभियंता सेतु निर्माण राजेंद्र सोनकर को गुणवत्ता से समझौता न करने और निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

मोबाइल मेडिकल यूनिट का किया निरीक्षण: दौरे के दौरान कलेक्टर ने ग्राम धनेली के समीप पीएम जनमन योजना के तहत संचालित जागरूकता रथ (मोबाइल मेडिकल यूनिट) का भी निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों के स्वास्थ्य परीक्षण की जानकारी मेडिकल स्टाफ से ली और कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए यह यूनिट काफी कारगर साबित हो रही है। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button