देश दुनिया

हिंदी मीडियम की टॉपर आईएएस ने ट्रेनी अफसर से रचाई शादी, LBSNAA में हुई थी मुलाकात

यूपीएससी के सिलेबस में ‘मोहब्बत’ के लिए कोई पन्ना नहीं होता, लेकिन जब 2 तपस्वी अपनी मेहनत से किस्मत की लकीरें बदल देते हैं तो पूरी कायनात उनकी सफलता का जश्न मनाने के लिए सज जाती है. कानपुर की गलियों से निकलकर प्रशासनिक गलियारों में अपनी धाक जमाने वाली आईएएस कृतिका मिश्रा और अमेठी के कचनाव गांव से निकले आईएएस अंकुर त्रिपाठी की शादी केवल एक पारिवारिक रस्म नहीं, बल्कि लाखों ‘एग्जाम वॉरियर्स’ के लिए ‘इमोशनल रिवॉर्ड’ हैकी वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. दोनों ने 30 नवंबर 2025 को लखनऊ में सगाई की थी. बिहार कैडर में तैनात आईएएस कृतिका मिश्रा कानपुर की रहने वाली हैं. इन दोनों की शादी भी यहीं हुई. पूरे पंडाल में सनातन की झलक नजर आ रही थी. एंट्री गेट पर भगवान श्रीराम और हनुमानजी के कटआउट लगाए गए थे तो मंडप के पास भगवान जगन्नाथ की तस्वीर थी. अंदर भी भगवान श्रीराम और माता सीता की बड़ी-बड़ी तस्वीरें लगाई गईं थीं.

प्रशासनिक गलियारों में ‘पावर कपल’ की चर्चा

आईएएस अंकुर और आईएएस कृतिका मिश्रा की शादी ने उत्तर प्रदेश और बिहार के प्रशासनिक हलकों में नई लहर पैदा कर दी है. कृतिका मिश्रा फिलहाल पटना सदर में एसडीओ/एसडीएम पद पर हैं. वहीं, उनके पति अंकुर त्रिपाठी ट्रेनी आईएएस हैं. इन दोनों की मुलाकात आईएएस ट्रेनिंग सेंटर LBSNAA में हुई थी. शादी के बाद दोनों में से कोई भी अफसर कैडर ट्रांसफर के लिए आवेदन कर सकता है.

आईएएस कृतिका मिश्रा कौन हैं?

आईएएस कृतिका मिश्रा उत्तर प्रदेश के कानपुर की रहने वाली हैं. उनके पिता दिवाकर मिश्रा कानपुर में लेक्चरर हैं और मां सुषमा मिश्रा एलआईसी से जुड़ा काम करती हैं. कृतिका मिश्रा ने कानपुर विश्वविद्यालय से हिंदी साहित्य में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने यूपीएससी परीक्षा के दूसरे प्रयास में 66वीं रैंक के साथ सफलता हासिल की थी. यूपीएससी 2022 परीक्षा में कृतिका मिश्रा हिंदी माध्यम की टॉपर थीं. ट्रेनिंग के बाद 2023 में वह बिहार कैडर की आईएएस अफसर बन गईं.

आईएएस अंकुर त्रिपाठी कौन हैं?

ट्रेनी आईएएस अंकुर त्रिपाठी का जन्म उत्तर प्रदेश के अमेठी में स्थित जगदीशपुर के कचनाव गांव में हुआ था. उनके पिता सुरेंद्र नारायण त्रिपाठी किसान और मां सरोज त्रिपाठी गृहिणी हैं. अंकुर त्रिपाठी ने गोरखपुर स्थित मदन मोहन मालवीय यूनिवर्सिटी से बीटेक किया है. यूपीएससी सीएसई 2022 परीक्षा पास कर अंकुर त्रिपाठी को आईपीएस अफसर बनने का मौका मिला था. तब दोनों की फाउंडेशन ट्रेनिंग साथ में हुई थी. फिर 2024 की परीक्षा में 50वीं रैंक हासिल कर अंकुर त्रिपाठी का चयन आईएएस के लिए हो गया.

महाकुंभ में प्रगाढ़ हुआ रिश्ता

आईएएस कृतिका मिश्रा की सफलता जितनी प्रेरणादायक रही, उतनी ही दिलचस्प उनकी और आईएएस अंकुर त्रिपाठी की प्रेम कहानी भी है. इन दोनों की पहली मुलाकात देश की सबसे प्रतिष्ठित एकेडमी, मसूरी स्थित LBSNAA में ‘फाउंडेशन कोर्स’ के दौरान हुई थी. हालांकि, इस शुरुआती परिचय को एक मुकम्मल मोड़ तब मिला, जब दोनों की मुलाकात प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ के दौरान हुई. संगम की पावन धरती पर प्रशासनिक ड्यूटी और जनसेवा के बीच उपजा यह रिश्ता विवाह के अटूट बंधन में बदल चुका है.

भव्य समारोह के गवाह बने नेता और अफसर

आईएएस कृतिका मिश्रा और आईएएस अंकुर त्रिपाठी का विवाह समारोह सत्ता और प्रशासन के दिग्गजों का बड़ा केंद्र बना. कृतिका मिश्रा के पिता के अनुसार, इस ‘पावर वेडिंग’ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सह सरकार्यवाह कृष्ण गोपाल, संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी नागेंद्र नाथ और चंद्रशेखर जैसे कद्दावर नामों ने शिरकत की. यूपी डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा भी इनके मेहमान थे. इस हाई-प्रोफाइल आयोजन की गरिमा बढ़ाने के लिए 50 से अधिक IAS और IPS अधिकारी, कई कैबिनेट मंत्री और विधायक भी पहुंचे थे.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button