नईदिल्ली। सोना और चांदी के दाम में सोमवार को भी भारी गिरावट आई है। मल्टी कमोडिटी मार्केट (MCX) पर चांदी की कीमत अपने उच्चतम दरों से आधी हो गई है। सोना भी अपने अधिकतम दर से 50 हजार से ज्यादा टूटा है। चार से पांच दिनों के भीतर चांदी टूटकर लगभग 2 लाख रुपए सस्ती हो चुकी है।
मल्टी कमोडिटी मार्केट (MCX) पर सोमवार को दोपहर 12.30 बजे सोना 8000 रुपए टूटकर 1,39,599 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं चांदी 39847 रुपए गिरकर 2 लाख 25 हजार रुपए पर पहुंच गया है। यह भारी गिरावट निवेशकों के लगातार बिकवाली के कारण आई है।
वायदा बाजार में चांदी का रिकॉर्ड हाई 4.20 लाख रुपए है, जहां से टूटकर चांदी 2.25 पर आ चुकी है। इसका मतलब है कि चांदी के भाव में 1.95 लाख रुपए की गिरावट आई है। इतनी बड़ी गिरावट सिर्फ 4 से 5 सत्रों में हुई है। वहीं सोने की बात करें तो सोने का रिकॉर्ड हाई लेवल 1.93 लाख रुपए है और यह टूटकर 1.39 लाख रुपए पर आ चुकी है। यानी सोने के दाम में 51 हजार रुपये से ज्यादा की गिरावट आई है। इस गिरावट का सबसे ज्यादा नुकसान उन निवेशकों को हुआ है जिन्होंने बढ़ती दरों के कारण सुरक्षित निवेश मानकर इसमें निवेश किया।
The post सोना-चांदी में गिरावट का दौर जारी : दो लाख सस्ती हुई चांदी, सोना भी औंधे मुंह गिरा appeared first on ShreeKanchanpath.


