Blog

धर्म परिवर्तन का मामला : भिलाई में दो महिलाएं गिरफ्तार… प्रलोभन देकर कराना चाह रही थी धर्मांतरण

भिलाई। पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में पुलिस ने धर्मांतरण के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। कामकाजी महिला की शिकायत पर पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। दोनों महिलाएं आर्थिक लाभ, बीमारी ठीक काराने व बेहतर इलाज कराने का प्रलोभन दे रही थी। महिला की शिकायत पर पुरानी भिलाई पुलिस ने मामला दर्ज किया और आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। दोनों महिलाओं पर धारा 299 बीएनएस एवं धारा 04 छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में पदुम नगर चरोदा निवासी रूखमणी पाण्डेय (36) लिखित आवेदन प्रस्तुत किया गया। आवेदन में उल्लेख किया गया कि वह घरेलू कार्य एवं खाना बनाने का कार्य करती है। उसने बताया कि 25 जनवरी को दो अज्ञात महिलाएं उनके घर आईं, जिनके द्वारा  ईसाई धर्म अपनाने पर बीमारी ठीक होने एवं आर्थिक सहायता मिलने का प्रलोभन दिया गया।

प्रार्थिया द्वारा सहमति नहीं देने पर वे महिलाएं चली गई थीं। 1 फरवरी य को वही दोनों महिलाएं पुनः प्रार्थिया के घर आईं और ईसाई धर्म अपनाने, बाइबिल पढ़ने, आर्थिक सहायता, इलाज एवं बेटी की शादी में सहयोग देने का प्रलोभन दिया गया। प्रार्थिया एवं परिजनों द्वारा इसका विरोध किया गया। तत्पश्चात प्रार्थिया द्वारा थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इस मामले में पुलस ने धारा 299 बीएनएस एवं धारा 04 छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता अधिनियम के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान  सारिका डाडिंगे (42) निवासी खुर्सीपार तथा प्रियंका साईमन (33) निवासी कुम्हारी को गिरफ्तार किया गया। दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार के प्रलोभन, दबाव या बहकावे में न आएं। इस प्रकार की गतिविधियों की सूचना तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को दें। कानून के विरुद्ध कार्य करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

The post धर्म परिवर्तन का मामला : भिलाई में दो महिलाएं गिरफ्तार… प्रलोभन देकर कराना चाह रही थी धर्मांतरण appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button