Blog

झारखंड में मुठभेड़ : एक करोड़ के इनामी सहित 10 नक्सलह ढेर, सीआरपीएफ व पुलिस बल की कार्रवाई

रांची ए.। झारखंड में सुरक्षाबलों को एंटी नक्सल ऑपरेशन में बड़ी सफलता मिली है। राज्य के चाईबासा जिले के सारंडा जंगल क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर है। इस मुठभेड़ में 1 करोड़ के इनामी सहित कुल 10 नक्सलियों के मारे जाने की सूचना मिली है। नक्सलियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने संयुक्त अभियान शुरू किया था। मुठभेड़ में 1 करोड़ रुपए के इनामी नक्सली अनल के मारे जाने की खबर है।

मिली जानकारी के अनुसार, सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को सारंडा के जंगलों में नक्सलियों की गतिविधियों की सूचना मिली थी। इसके बाद कोबरा बटालियन, झारखंड जगुआर और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। सुरक्षाबलों को आता देख नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग के बाद नक्सली भाग गए। बताया जा रहा है कि सर्चिंग के दौरान 10 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ने की संभावना भी जताई जा रही है।

इधर इस मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों की सफलता पर झारखंड के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने पुलिस टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि झारखंड के चाईबासा स्थित सारंडा जंगल में कोबरा बटालियन, सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस द्वारा चलाए गए संयुक्त अभियान में एक करोड़ के इनामी नक्सली समेत करीब 10 नक्सलियों को ढेर किया जाना लाल आतंक के विरुद्ध बड़ी सफलता है। इस अभियान में शामिल सभी जवानों ने अदम्य साहस, शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में केंद्र सरकार मार्च 2026 तक नक्सलवाद को जड़ से समाप्त करने के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है।

The post झारखंड में मुठभेड़ : एक करोड़ के इनामी सहित 10 नक्सलह ढेर, सीआरपीएफ व पुलिस बल की कार्रवाई appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button