Blog

छत्तीसगढ़ का जवान लापता, छुट्‌टी से लौटने के बाद पंजाब से लापता, परिजनों ने दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के सिहावा थाना क्षेत्र, ग्राम भीतररास निवासी आर्मी के जवान सत्येंद्र शांडिल्य लापता हो गए हैं। पंजाब के जालंधर में पदस्थ सत्येन्द्र छुट्टी पर अपने गांव आए थे। छुट्टी समाप्त होने पर 21 दिसंबर 2025 को वे अपनी ड्यूटी पर लौटने के लिए घर से निकले थे, लेकिन वे न तो जालंधर पहुंचे और न ही अपने यूनिट में रिपोर्ट किया। सेना के अधिकारियों द्वारा घर पर फोन कर सत्येंद्र के ड्यूटी पर न पहुंचने की सूचना दिए जाने के बाद परिजनों के होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल सिहावा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जवान की तलाश में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, जवान का नाम सत्येंद्र शांडिल्य (30) है। जो कि ग्राम भीतररास का रहने वाला है। वह 21 दिसंबर अमृतसर एक्सप्रेस से अपनी ड्यूटी पर जाने के लिए रवाना हुआ था। लेकिन 2-3 दिनों के बाद जवान निर्धारित समय पर जालंधर स्थित अपनी यूनिट में नहीं पहुंचा।
इसके बाद सेना के अधिकारियों ने जवान के परिजनों को कॉल कर जानकारी दी कि जवान अभी तक यूनिट में नहीं पहुंचा। घबराए परिजन फौरन सिहावा थाने पहुंचे और गुमशुदगी दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जवान के तलाश में जुट गई है।

इस संबंध में एडिशनल एसपी शैलेंद्र पांडे ने बताया कि ग्राम भीतर रस निवासी सत्येंद्र शांडिल्य 21 दिसंबर 2025 को अपनी ड्यूटी के लिए जालंधर के लिए रवाना हुए थे। जब सेना के अधिकारियों ने परिजनों को जवान के ड्यूटी पर न पहुंचने की जानकारी दी, तो उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जवान की लोकेशन की जांच करवाई, जिसके अनुसार उसका आखिरी लोकेशन पंजाब में ही दिख रहा है। पुलिस इस मामले में गुमशुदगी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है और जवान की तलाश के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

The post छत्तीसगढ़ का जवान लापता, छुट्‌टी से लौटने के बाद पंजाब से लापता, परिजनों ने दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button