छत्तीसगढ़

सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत 21 जनवरी को ड्राइविंग लाइसेंस शिविर का आयोजन*

*सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत 21 जनवरी को ड्राइविंग लाइसेंस शिविर का आयोजन*

पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र सिंह एवं श्री अमित पटेल के मार्गदर्शन में सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत यातायात पुलिस द्वारा ड्राइविंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर दिनांक 21 जनवरी को वीर सावरकर भवन में आयोजित किया जाएगा। इस शिविर का आयोजन परिवहन विभाग के सहयोग से किया जा रहा है, जिसमें आम नागरिकों को ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित विभिन्न सेवाएँ प्रदान की जाएँगी। साथ ही यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा से जुड़ी आवश्यक जानकारियाँ भी दी जाएँगी।

एसडीओपी यातायात श्री कृष्णा चंद्राकर ने जानकारी देते हुए बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें यह ड्राइविंग लाइसेंस शिविर भी शामिल है।

यातायात प्रभारी श्री अजय कांत तिवारी ने बताया कि शिविर में नागरिकों को ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा तथा अधिक से अधिक लोगों से अपील की गई है कि वे शिविर में उपस्थित होकर इस सुविधा का लाभ उठाएँ और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करें।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button