क्षेत्र के गांव नंदपुर में एक कुत्ता पिछले छह दिन से मंदिर के चक्कर लगाकर परिक्रमा कर रहा है। कुत्ते के स्वास्थ्य की चिंता को देखते हुए बिजनौर के गांव पेदा से प्रेमपथ एनिमल सेल्टर की टीम ने नंदपुर पहुंच कुत्ते के स्वास्थ्य परीक्षण की जिम्मेदारी अपने कंधों पर ली है।टीम स्वास्थ्य परीक्षण कर कुत्ते को खाना खिलाने का कार्य कर रही है। उधर, ग्रामीण यहां पहुंचने वाले सैकड़ों लोगों की सेवा में दूध, खीर, हलवा आदि का भंडारा कर सेवा कर रहे हैं। नगीना-बढ़ापुर रोड स्थित गांव नंदपुर के नंदलाल देवता महाराज पर कुत्ते द्वारा मंदिर की परिक्रमा करने का क्रम छटे दिन भी जारी रहा।
कुत्ते द्वारा बराबर परिक्रमा के कार्य में लगे रहने के चलते कुत्ते के स्वास्थ्य की चिंता को देखते हुए बिजनौर के गांव पेदा से प्रेमपथ एनिमल सेल्टर से डा. संध्या रस्तौगी, डा. अश्वनी चित्रांश, विशाल ने टीम के साथ नंदपुर पहुंचकर अपना डेरा डाल कर कुत्ते के स्वास्थ्य परीक्षण की जिम्मेदारी अपने कंधों पर ले ली है।
टीम के सदस्यों ने बताया कि वह बराबर स्वास्थ्य परीक्षण कर थोड़ी-थोड़ी देर में कुत्ते को खाना खिला रहे हैं। उनका कहना है कि यह मंदिर के चक्कर क्यों काट रहा है, इस बारे में कुछ कह पाना संभव नहीं है। तीन दिन पूर्व पशु चिकित्साधिकारी डा. रजनीश कुमार के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम भी गांव पहुंचकर कुत्ते का स्वास्थ्य परीक्षण कर चुकी है।डा. रजनीश कुमार के अनुसार कुत्ता शारीरिक रूप से स्वस्थ है। रेबीज के लक्षण भी नहीं हैं। सही स्थिति का पता तो कुत्ते की एमआरआइ करने पर ही चल पाएगा। कुत्ते की एमआरआइ करने की व्यवस्था जिले में नहीं है। ऐसे में कुत्ते को गाजियाबाद ले जाया जा सकता है। इधर, मंदिर परिसर में पूरे दिन ग्रामीणों ने भंडारे का आयोजन किया। अब तक 60 हजार से अधिक लोग मंदिर और कुत्ते के दर्शन कर चुके





