देश दुनिया

भारत में शीतलहर तेज, पंजाब-हरियाणा में तापमान 4°C तक पहुंचा

पूर्वोत्तर के कई राज्यों में ठंड अपने चरम की ओर बढ़ रही है। कई जगहों पर न्यूनतम तापमान सामन्य से नीचे दर्ज किया गया है। पर्वतीय राज्यों तक कोहरा और शीतलहर का असर दिखाई दे रहा है। हिमालयी क्षेत्रों के नजदीक स्थित हरियाणा और पंजाब में न्यूनतम तापमान लगातार नीचे जा रहा है। पंजाब में पारा 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

पूर्वोत्तर के कई राज्यों में ठंड अपने चरम की ओर बढ़ रही है। कई जगहों पर न्यूनतम तापमान सामन्य से नीचे दर्ज किया गया है। पर्वतीय राज्यों तक कोहरा और शीतलहर का असर दिखाई दे रहा है। वहीं, दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और गरज-चमक की संभावना बनी हुई है। उत्तर भारत में शीतलहर के तेज होने के संकेत दिख रहे हैं। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के ज्यादातर क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 5°C से नीचे बना हुआ है।

हिमालयी क्षेत्रों के नजदीक स्थित हरियाणा और पंजाब में न्यूनतम तापमान लगातार नीचे जा रहा है। पंजाब में पारा 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। हरियाणा के कई इलाकों में भी उत्तरी हवाओं के कारण कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 10 दिनों तक कोहरा और सर्दी का प्रकोप इसी तरह जारी रह सकता है। दिल्ली में आज मौसम ज्यादातर साफ रहने की उम्मीद है और कुछ स्थानों पर शीतलहर का असर दिखेगा। अधिकतम तापमान लगभग 22 से 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4 से 6 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button