कोलंबो। भारतीय महिला दृष्टिबाधित टीम ने टी20 विश्व कप का खिताब जीत लिया है। भारतीय टीम ने कोलंबो केपीसारा ओवल में खेले गए फाइनल मुकाबले में नेपाल को सात विकेट से हराया। इस टूर्नामेंट का आयोजन पहली बार हो रहा था और भारत इस वैश्विक टूर्नामेंट को जीतने में सफल रहा। भारत ने नेपाल को पांच विकेट पर 114 रन पर रोक दिया था। जवाब में टीम ने 12 ओवर में तीन विकेट पर 117 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। भारतीय महिला दृष्टिबाधित टीम का फाइनल में ऐसा दबदबा रहा कि नेपाल की टीम अपनी पारी में सिर्फ एक बाउंड्री ही लगा सकी।
भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विमेंस ब्लाइंड टी20 वल्र्ड कप 2025 जीत लिया है। 23 नवंबर (रविवार) को कोलंबो के पी। सरवनमुट्टू स्टेडियम में आयोजित फाइनल में भारतीय टीम ने नेपाल को 7 विकेट से हराया। खिताबी मुकाबले में नेपाल ने भारत को जीत के लिए 115 रनों का टारगेट दिया था, जिसे उसने 12।1 ओवर में हासिल कर लिया।
पूरे टूर्नामेंट में टीम इंडिया एक भी मैच नहीं हारी और हर मुकाबले में अपना दबदबा दिखाया। इस टूर्नामेंट का आयोजन पहली बार किया गया था। पहले ही संस्करण में भारतीय महिला टीम ने खिताब जीत इतिहास रच दिया। खिताबी मुकाबले भारत की कप्तान टीसी दीपिका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। नेपाल की टीम निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट पर 114 रन ही बना सकी। रनचेज में भारत की ओर से खुला शरिर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 27 गेंदों पर नाबाद 44 रन बनाए और टीम को आसानी से जीत दिलाई।

इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हराया। वहीं नेपाल ने दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान को हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। भारत ने लीग स्टेज के मैच में पाकिस्तान को 8 विकेट से पराजित किया था, जो उसके लिए यादगार जीत रही थी। विमेन्स ब्लाइंड टी20 वल्र्ड कप 2025 में कुल छह देशों भारत, नेपाल, पाकिस्तान, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया और संयुक्त राज्य अमेरिका ने भाग लिया। टूर्नामेंट की शुरुआत 11 नवंबर को नई दिल्ली में हुई, फिर कुछ मैच बेंगलुरु में खेले गए। इसके बाद नॉकआउट स्टेज के मुकाबले श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में आयोजित हुए।
The post भारत की दृष्टिबाधित बेटियों ने रचा इतिहास… नेपाल को हराकर जीता ब्लाइंड टी20 वर्ल्ड कप appeared first on ShreeKanchanpath.



