छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी से मिली राहत, आज भी बारिश के आसार, रायपुर में 8 डिग्री गिरा पारा

छत्तीसगढ़ में तेज धूप और भीषण गर्मी के बीच एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बीते सोमवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हुई है। इसके वजह से कई जिलों में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। आगामी दिनों में तापमान में दो डिग्री गिरावट होने की संभावना है। आज मंगलवार को भी प्रदेश के एक-दो जगहों पर बारिश होने की संभावना है।मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आगामी तीन दिनों में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस गिरावट होने की संभावना है। उसके बाद तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। साथ ही प्रदेश में गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि द्रोणिका के प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। इससे प्रदेश में बारिश की स्थिति बनी हुई हैसोमवार को रायपुर, बिलासपुर, दंतेवाड़ा, बस्तर और नारायणपुर समेत कई जिलों में बारिश हुई। इससे अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बिलासपुर में तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश होने की वजह से एक ही दिन में पारा 12 डिग्री की गिरावट हुई। साथ ही रायपुर में आठ डिग्री तक पारा गिरा है। यहां सुबह के समय बादल छाए रहे। वहीं शाम के समय बारिश की संभावना है। प्रदेश में सबसे गर्म राजनांदगांव रहा है। यहां सर्वाधिक अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान नारायणपुर में 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। रायपुर में दिन का पारा 35.8 डिग्री दर्ज किया गया है। बारिश होने की वजह से प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान 8 से 12 डिग्री तक गिरावट हुई है।  

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button