Blog

Bhilai Breaking : खंडहर की सीडियों के नीचे लावारिस हालत में मिली नवजात, डायल 112 की टीम ने पहुंचाया अस्पताल

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के गोकुल नगर में सोमवार को खंडहरनुमा मकान में नवजात मिली। रोने की आवाज सुनकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। डायल 112 की टीम जब पहुंची तो नवजात सीडियों के नीचे शाल से लिपटी हुई थी। टीम ने पहले नवजात की सांसे चेक की और उसके बाद उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में मेडिकल टीम नवजात की देखरेख कर रही है। इधर पुलिस ने नवजात को इस हालत में छोड़कर जाने वालों की पतासाजी कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार जामुल थाना क्षेत्र के कुरुद में गोकुल नगर से लगे अयोध्या नगर में एक खंडहर नुमा मकान में नवजात के रोने की आवाज सुनाई दी। वहां से गुजर रहे लोगों ने आवाज सुनी और पुलिस को सूचना दी। सुबह करीब 7 बजे जामुल थाने की डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने नाबालिग को देखा तो उसकी सांसे चल रही थी। तत्काल टीम ने नवजात को जिला अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि नवजात 20 से 22 दिन की है। फिलहाल जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस ने शुरू की परिजनों की तलाश
नवजात को इस हालत में छोड़कर जाने वाले माता पिता की तलाश में पुलिस लग गई है। आसपास के सीसी टीवी फुटेज खंगालने के साथ ही पुलिस यह भी पता लगा रही है कि हाल ही में किसी महिला ने बच्चे को जन्म दिया हो। इसके साथ ही आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। जिस तरह से नवजात को शाल में लपेटकर का छोड़ा गया उससे प्रतीत होता है कि सोमवार तड़के ही यह काम किया गया है। पुलिस ने बताया कि नवजात बच्ची पूरी तरह सुरक्षित है और मेडिकल टीम लगातार उसकी निगरानी कर रही है। एएसपी पद्मश्री तंवर ने कहा थाना जामुल में गोकुलधाम में अयोध्या नगर में एक खंडहर है, उसकी सीढ़ियों पर एक नवजात बच्ची मिली है। जिसे डायल-112 की सहायता से जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। लावारिस हालत में मिली बच्ची के परिजनों की तलाश की जा रही है।

Untitled design

The post Bhilai Breaking : खंडहर की सीडियों के नीचे लावारिस हालत में मिली नवजात, डायल 112 की टीम ने पहुंचाया अस्पताल appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button