देश दुनिया

घर की पश्चिम दिशा में लगा दें ये सिंपल सी चीज, मिलेंगे ये 2 बड़े लाभ

घर की सही ऊर्जा के लिए फेंगशुई के नियमों का जानना जरूरी है। आसान भाषा में कह सकते हैं कि फेंगशुई चीनी वास्तुशास्त्र है। आज की मॉर्डन लाइफ में फेंगशुई काफी लोकप्रिय हो रहा है। फेंगशुई से जुड़ी कई चीजें हैं, जिनके घर में होने से कई लाभ मिलते हैं। इन चीजों से निकलने वाली ऊर्जा घर के सभी सदस्यों की जिंदगी को खूब प्रभावित करती हैं। आज बात करेंगे घर के पश्चिम दिशा की जिसका संबंध बच्चों की हेल्थ और ग्रोथ से होता है। साथ ही इसका ताल्लुक घर की खुशियों और सकारात्मक ऊर्जा से है। इस दिशा में अगर फेंगशुई से जुड़ी एक चीज लगा दी जाए तो इसके कई लाभ मिलते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आखिर ये चीज कौन सी है?

घर में लगाए ये एक चीज

फेंगशुई के हिसाब से अगर पश्चिम दिशा की ऊर्जा को ठीक कर लिया जाए इसका असर पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ पर बखूबी दिखता है। फेंगशुई के हिसाब से इस दिशा में विंड चाइम लगाना काफी शुभ माना जाता है। बता दें कि विंड चाइम जब हवा की वजह से टकराकर मधुर ध्वनि निकालता है तो इससे घर का वातावरण शुद्ध होता चला जाता है। साथ ही अगर घर में कोई नकारात्मक ऊर्जा है तो वो भी धीरे-धीरे खत्म हो जाती है। पश्चिम दिशा में विंड चाइम लगाने से इसकी ऊर्जा दोगुनी हो जाती है और इसी वजह से फेंगशुई में इसे लगाने की बात कही गई है। फेंगशुई के अनुसार ऐसा करने से आत्मविश्वास में वृद्धि होती है।

पश्चिम दिशा में लगा सकते हैं ये चीजें

वहीं आप घर की पश्चिम दिशा की ऊर्जा को ठीक करने के लिए सिल्वर, गोल्ड या फिर सफेद रंग की किसी चीज से डेकॉर कर सकते हैं। इसके अलावा यहां पर बच्चों से जुड़ी चीजों को भी रखा जा सकता है। अगर आप कला के शौकीन हैं तो इससे जुड़ी चीजों को भी इसी दिशा में रखेंगे तो सब कुछ शुभ ही होगा। इस बात का ध्यान रखें कि इस दिशा में कभी भी पुरानी या टूटी हुई चीज नहीं रखनी है। साथ ही यहां पर काले या फिर गहरे रंग का कोई भी सामान नहीं रखना है।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button