भिलाई। दुर्ग पुलिस के चार जवानों का चयन भारतीय दल में 23वीं एशियन मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 के लिए हुआ है। इस बार यह प्रतियोगिता चेन्नई में 5.11.2025 से 10 ,11 2025 तक एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा आयोजित की जा रही है। जिसमें उक्त खिलाड़ियों का चयन अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर अपने-अपने आयु वर्ग में भारतीय दल के लिए हुआ है।
वर्तमान में यह चारों जवान दुर्ग पुलिस में कार्यरत है इन्होंने अपने इस सफलता का पूर्ण श्रेय दुर्ग पुलिस के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल सर को दिया है । चयनित जवानों में सहायक उप निरीक्षक राजेश मणि सिंह आयु वर्ग 50 प्लस इवेंट गोला फेंक व तवा फेक, आरक्षक जी कामेश्वर आयु वर्ग 40 प्लस इवेंट 100 मीटर 200 मीटर दौड़, आरक्षक नेम सिंह पोर्ते आयु वर्ग 35 प्लस इवेंट 800 मीटर 1500 मीटर दौड़ तथा आरक्षक किशन साहू आयु वर्ग 35 प्लस इवेंट भला फेंक व गोला फेंक शामिल हैं।
The post एशियन मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दुर्ग पुलिस के चार जवानों का चयन appeared first on ShreeKanchanpath.




