Blog

कैंप-2 में गाय को चाकू से गोदा, बदमाश ने 50 से ज्यादा वार किए, हिन्दूवादी संगठनों ने घेरा थाना

भिलाई। छावनी थाना क्षेत्र के तहत कैंप-2 संतोषी पारा में गुरुवार को गोवंश को चाकू से गोदने का मामला सामने आया है। अज्ञात बदमाश द्वारा 50 से ज्यादा वार किए। गुरुवार को गंभीर रूप से घायल गोवंश पर लोगों की नजर पड़ी। घटना की सूचना के बाद बजरंग दल व भाजपा कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और जमकरी हंगामा किया। इस दौरान छावनी पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। तत्काल गोवंश को इलाज के लिए भेजा गया। वहीं गुस्साए हिंदू वादी संगठनों के लोगों ने छावनी थाने का घेराव किया और आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।

मिली जानकारी के अनुसार घटना गुरुवार सुबह की बताई जा रही है। पुलिस को सूचना मिली कि संतोषी पारा कैंप-2 के पास गोवंश पर चाकू से हमला किया गया। गोवंश के शरीर पर 50 से ज्यादा बार चाकू से मारने के निशान मिले। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग थाने पहुंचे और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। इसी बीच बजरंग दल और बीजेपी कार्यकर्ता भी थाने पहुंचे और सख्त कार्रवाई की मांग की। लोगों का कहना है शराब के नशे में अक्सर बदमाश देर रात तक मजमा लगाए रहते हैं। पुलिस की पेट्रोलिंग नहीं होती जिससे लगातार ऐसी घटनाएं हो रही है। लोगों कहना है कि जो भी दोषी है उसे जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाए।

मामले को गंभीरता को देखते हुए छावनी पुलिस अलर्ट हो गई है। छावनी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया है। घटना के बाद पुलिस टीम इलाके के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। छावनी सीएसपी हेमप्रकाश नायक ने बताया कि संतोषी पारा कैंप-2 क्षेत्र में गाय को चाकू से मारा गया है। 50 से 60 वार किए गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Untitled design

The post कैंप-2 में गाय को चाकू से गोदा, बदमाश ने 50 से ज्यादा वार किए, हिन्दूवादी संगठनों ने घेरा थाना appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button