बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में अनोखी प्रेम कहानी देखने को मिली है। यहां एक 75 साल के बुजुर्ग ने 45 साल की अपनी प्रेमिका से शादी कर ली। दोनों ने करवा चौथ के एक दिन पहले शिव मंदिर में शादी की और भगवान को साक्षी मानकर सात फेरे भी लिए। इस पूरी शादी का वीडियो सामने आने के बाद हर कोई इनकी प्रेम कहानी चर्चा कर रहा है।
यह पूरा मामला बिलासपुर के सरकंडा के चिंगराजपारा अटल आवास क्षेत्र का है। जहां रहने वाले 75 साल के दादू राम गंधर्व का दिल मोहल्ले के ही रहने वाली आरती त्रिवेदी (45) पर आ गया। दोनों आपस में बातें करने लगे ओर दादू राम ने अपने दिल की बात बता दी। दादू राम के प्रस्ताव के आरती ने भी स्वीकार कर लिया। फिर क्या था दादू राम की खुशी का ठिकाना न रहा और दोनों ने गुरुवार को शादी भी कर ली। बताया जा रहा है कि आरती ने दादू राम के लिए करवा चौथ का व्रत भी रखा है।
पूरा मोहल्ला बना शादी का साक्षी
दादूराम व आरती की शादी में पूरा मोहल्ल बाराती बना। नाचते गाते सभी मंदिर पहुंचे। यहां दोनों ने वरमाला बदली और सात फेरे भी लिए। दादूराम पहले से शादीशुदा है, लेकिन उसकी पत्नी की कई साल पहले मौत हो चुकी है। महिला की भी ये दूसरी शादी है। पहला पति नशे में मारपीट करता था, इसलिए 10 साल पहले उसे छोड़ दिया था। उनके 2 बच्चे भी हैं। बेटी की शादी हो चुकी है। बेटा पिता के पास रहता है। पिछले एक-दो साल से दादू राम गंधर्व को जानती है। उसने बताया कि बाकी जीवन वे दोनों साथ में बिताना चाहते हैं।

The post छत्तीसगढ़ की अनोखी लव स्टोरी, 75 साल के बुजुर्ग ने 45 की प्रेमिका से रचाई शादी… पूरा गांव बना बाराती appeared first on ShreeKanchanpath.



