Blog

Bhilai Breaking : मां के प्रेमी की बेटों ने कर दी हत्या, लिव इन रिलेशन में रह रही थी, बेटों को थी आपत्ति

भिलाई। दुर्ग जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र में बेटों ने मां के प्रेमी की हत्या कर दी। दरअसल महिला अपने पति को छोड़कर अन्य व्यक्ति के साथ बिना शादी किए रह रही थी। मां के इस तरह दूसरे के साथ रहना मंजूर नहीं था और इसके कारण विवाद भी हुआ। मंगलवार देर रात बेटों ने मां के लिव इन पार्टनर की फावड़े से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। मामला नंदिनी थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार अहिवारा निवासी महिला कुछ माह पूर्व पति से अलग हो गई। पति छोड़कर वह अहिवारा में ही बलविंदर नाम के शख्स के साथ रहने लगी। दोनों बिना शादी के साथ-साथ रह रहे थे। बताया जा रहा है कि महिला से मिलने के लिए बलविंदर उसी के घर पर आता था। इसे लेकर बेटों में नाराजगी थी। इसके कारण अक्सर विवाद भी हो रहा था। मंगलवार की रात को इनके बीच विवाद इतना बढ़ गया कि बेटों ने फावड़े से बलविंदर को बुरी तरह मारा।

फावड़े के हमले से बलविंदर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बलविंदर को अस्पताल पहुंचाते उससे पहले ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने इस मामले में महिला के दोनों बेटों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल मामले में पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच में हत्या का यह मामला घरेलू विवाद के काराण होना पाया गया है।

Untitled design

The post Bhilai Breaking : मां के प्रेमी की बेटों ने कर दी हत्या, लिव इन रिलेशन में रह रही थी, बेटों को थी आपत्ति appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button