Blog

छत्तीसगढ़ के इस नपा के कांग्रेस पार्षद पर लगा रेप का आरोप, महिला ने दर्ज कराया केस

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले की अकलतरा नगर पालिका के कांग्रेस पार्षद विजय खांडेल पर रेप का आरोप लगा है। यहां की एक महिला ने पार्षद के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है। एफआईआर दर्ज होने के बाद कांग्रेस पार्षद फरार हो गया है।

बता दें विजय खांडेल, अकलतरा नपा में वार्ड 16 का पार्षद है। महिला का आरोप है पार्षद विजय खांडेल ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया है। 3 साल से पार्षद विजय खांडेल शादी की बात को टालते आ रहा है। विजय खांडेल पहले से शादीशुदा होने साथ ही उसके बच्चे भी हैं। इसके बाद भी उसने महिला को शादी का झांसा दिया और लगातार दैहिक शोषण करता रहा। पुलिस ने इस मामले में कांग्रेस पार्षद विजय खांडेल के खिलाफ धारा 294-IPC, 323-IPC, 376(2)(n)-IPC, 506-IPC के तहत अपराध दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है।

office boy girl

The post छत्तीसगढ़ के इस नपा के कांग्रेस पार्षद पर लगा रेप का आरोप, महिला ने दर्ज कराया केस appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button