भिलाई। दुर्ग के पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में बुजुर्ग महिला डिजिटल अरेस्ट की शिकार हो गई। मुंबई से अज्ञात कॉलर ने बुजुर्ग महिला क खाते से 6 करोड़ से ज्यादा के हवाला होने का डर दिखाया। इसके बाद वीडियो कॉल के जरिए पुलिस की वर्दी पहने व्यक्ति से बात कराई। गिरफ्तारी से बचाने के एवज में 22 लाख रुपए ट्रांसफर करा लिए। इस मामले में बुजुर्ग महिला की शिकायत पर पद्मनाभपुर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार जोन 1 न्यू आदर्श नगर दुर्ग निवासी सुभाषीनी जैम्स (79) डिजिटल अरेस्ट का शिकार हो गई। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि 1 जुलाई 2025 की सुबह 9.00 उन्हें वाट्सएप काल आया। कॉलर ने अपने आप को मुम्बई पुलिस स्टेशन से सीबीआई आफसर बताया। उसने कहा कि किसी ने आपके आधार कार्ड से आपके खाता में हवाला का 6 करोड 80 लाख जमा किया है। आपको पुलिस गिरफ्तार करेगी आपको इन्वेस्टीगेशन के लिए मुम्बई आना होगा बोला।

यह सुनकर बुजुर्ग महिला डर गई और कहा कि वह काफी बुजूर्ग है और मुम्बई नहीं आ सकती। इसके बाद उसने विडियो काल के जरिए किसी पुलिस अधिकारी के कपडे पहने व्यक्ति से बात करवाई जिसने कहा कि मैं आपकी सहायता करूंगा। फिर उन्होंने कहा कि आपका किस बैक में फिक्स डिपाजिट है। घबराहट में बुजुर्ग महिला बताया कि इंडियन पोस्ट बैंक में फिक्स डिपाजिट है। फिर उन्होने कहा कि आप अपने फीक्स डिपाजिट को तोडकर हमारे दिए हुए बैंक खाते में रुपए ट्रांसफर कीजिए। न्यायालयीन प्रक्रिय पूरी होने के बाद आपको 24 घण्टे में पैसा वापस मिल जाएगा। यह भी कहा गया कि एफडी का लॉस सरकार देगी।

इसके बाद उसने खाता धारक का नाम अजय जुनवई आईएफसीएस कोड INDB0001376 ब्रांच अजमेर रोड बयावर नेहरू गेट राजस्थान पिन नंबर 305901लिखावाया। बुजुर्ग महिला काफी डर गई और उसी दिन दोपहर 3:30 बजे इंडियन पोस्ट आफिस मेन ब्राच दुर्ग जाकर अपना फिक्स डिपाजिट तुडवाया और आरटीजीएस के जरिए दो बार में 12 लाख और 10 लाख कुल 22 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिया। इसके बाद शुक्रवार 3 जुलाई की दोपहर 3 बजे दोबारा उनका फोन आया और फिर से रुपए की डिमांड की। इससे बुजुर्ग महिला को ठगी का अहसास हुआ और उसने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
The post Breaking News : दुर्ग में बुजुर्ग महिला डिजिटल अरेस्ट की शिकार, गिरफ्तारी का डर दिखाकर ठगे 22 लाख रुपए appeared first on ShreeKanchanpath.